IPL 2026 में कम ही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने नियमित प्रदर्शन किया है. साई सुदर्शन उनमें से एक हैं. पिछले साल के ऑरेंज कैप होल्डर 21 मई के मैच के बाद भी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे ऊपर हैं. इस महीने की शुरुआत से ही उनका जो बल्ला रंग में आया, वह लीग राउंड के आखिरी मैच तक जारी रहा.
साई सुदर्शन एलीट कलब में शामिल, सहवाग, वॉर्नर और बटलर वाला कारनामा दोहराया!
गुजरात टाइटंस के ओपनर Sai Sudharsan ने Chennai Super Kings के खिलाफ मुकाबले में शुरुआत तो धीमी की थी. लेकिन, धीरे-धीरे वह रंग में आ गए. उन्होंने 53 गेंद की पारी में 84 रन बनाए.


चेन्नई सुपर किंग्स के पहले मुकाबले में उनका बल्ला जमकर बोला. वह कप्तान शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने आए. दोनों छोर से उन्होंने चेन्नई के गेंदबाजों पर जमकर अटैक किया. साई ने शुरुआत तो धीमी की थी. लेकिन, धीरे-धीरे वह रंग में आ गए. उन्होंने 53 रन की अपनी पारी में 84 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने सात चौके और चार छक्के लगाए. सुदर्शन आखिरकार अंशुल कंबोज का शिकार बने.
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ साई का शानदार रिकॉर्ड इस मुकाबले में जारी रहा. आपको बता दें कि चेन्नई के खिलाफ साई ने 7 मैचों में 67.14 के औसत से 470 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक और एक शतक जमाया है. इस सीजन की बात करें तो यह साई सुदर्शन का लगातार 5वां अर्धशतक था. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 57, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 55, सनराइजर्स हैदराबाद 61, केकेआर के खिलाफ नाबाद 53 रन बनाए.
इस तरह वह खास क्लब में शामिल हो गए हैं. उन्होंने वीरेंद्र सहवाग, जोस बटलर और डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली. इन खिलाड़ियों ने भी लागातार 5 बार 50+ स्कोर बनाया है.
- 5 मैच - वीरेंद्र सहवाग (दिल्ली डेयरडेविल्स, 2012)
- 5 मैच - जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स, 2018)
- 5 मैच - डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद, 2019)
- 5 मैच - साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस, 2026)
ये भी पढ़ें- रोहित और कोहली 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे? कोई गारंटी नहीं है
अपनी इस पारी के साथ साई ने इस सीजन 600 रन भी पूरे कर लिए. वह लगातार दो सालों में 600+ रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं. सुदर्शन के अलावा गिल ने भी इस सीजन में 600+ रन बना लिए हैं. पिछले सीजन भी गुजरात के इन दोनों ही खिलाड़ियों ने 600 से ज्यादा रन बनाए थे.
- क्रिस गेल (2011, 2012, 2013)
- डेविड वार्नर (2016, 2017, 2019)
- केएल राहुल (2020, 2021, 2022)
- विराट कोहली (2023, 2024, 2025)
- शुभमन गिल (2025, 2026)
- साई सुदर्शन (2025, 2026)
साई सुदर्शन का यह फॉर्म टीम इंडिया के लिए अच्छा है. IPL के बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबला खेलना है. इस मैच के लिए साई को टीम में चुना गया है. यह टेस्ट मैच भी भारत में ही खेला जाना है तो ऐसे में उनका फॉर्म भारत के काफी काम आएगा.
वीडियो: क्या IPL में पाकिस्तानी गेंदबाज की एंट्री होगी?






















