IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) बॉलर्स के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. टूर्नामेंट में जब वह बैटिंग करने उतरते हैं, तो कुछ न कुछ रिकॉर्ड जरूर बनाते हैं. IPL में नए-नए कीर्तिमान बनाना अब उनके बाएं हाथ का खेल है. 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ उन्होंने अपनी पावर हिटिंग फिर दिखाई. इस मैच उन्होंने आतिशी बैटिंग करते हुए शानदार सेंचुरी जड़ी. यह उनके IPL करियर का दूसरा शतक है. इस बेहतरीन पारी के दौरान उन्होंने कई कीर्तिमान बनाए.
वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पर अब बात ही नहीं होनी चाहिए!
SRH के खिलाफ सूर्यवंशी ने 36 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की. उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के लगाए. IPL में यह उनकी दूसरी सबसे तेज सेंचुरी है. इससे पहले, IPL 2025 में वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा था.


पारी का आगाज करने आए वैभव सूर्यवंशी अलग मूड में दिखे. राजस्थान की पारी का पहला ओवर डालने आए प्रफुल हिंगे को सूर्यवंशी ने रिमांड पर लिया. वैभव ने पहले ओवर में उनकी चार गेंदों पर लगातार 4 छक्के लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए. इसके बाद, अगले ओवर में उन्होंने पैट कमिंस को नहीं बख्शा. सूर्यवंशी ने कमिंस की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया. इस दौरान उन्होंने धुआंधार बैटिंग करते हुए सिर्फ 15 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी की. इस सीजन में यह तीसरी बार है, जब सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर हाफ सेंचुरी लगाई हो. इससे पहले सूर्यवंशी ने CSK और RCB के खिलाफ 15 गेंदों पर हाफ सेंचुरी लगाई थी. आंकड़ों पर गौर करें, तो वैभव IPL के एक ही सीजन में लगातार तीन बार 15 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करने वाले पहले बैटर हैं.
ये भी पढ़ें : लुंगी एनगिडी की चोट कितनी खतरनाक, क्या लंबे समय तक क्रिकेट से हो जाएंगे दूर?
पचासा पूरा करने के बाद, वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करना जारी रखा. इस दौरान उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलर्स की जमकर खबर ली. उनकी जबरदस्त पावर हिटिंग के आगे SRH के बॉलर्स प्रेशर में दिखे. इसी के साथ उन्होंने 357 रन के साथ ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 36 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की. उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के लगाए. IPL में यह उनकी दूसरी सबसे तेज सेंचुरी है. इससे पहले, IPL 2025 में वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा था.
गुरबाज का रिकॉर्ड तोड़ाअपनी दमदार पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने T20 क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल की. वह टी20 क्रिकेट में टीनएजर के रूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने अफानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज को पीछे छोड़ दिया. गुरबाज ने T20 की 52 इनिंग्स में 90 छक्के लगाए थे. वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने यह करिश्मा सिर्फ 26 T20 पारियों में कर दिखाया. इसके अलावा, सूर्यवंशी T20 क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले सबसे यंग क्रिकेटर बन गए हैं.
वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?


















