कोहली ने बनाया स्पेशल रिकॉर्ड, IPL में कोई आसपास भी नहीं
IPL 2026 में विराट कोहली ने जोरदार शुरुआत की. उन्होंने SRH के खिलाफ पहले मैच में नॉट आउट 69 रन बनाए. उन्होंने शुरुआत के 3 मैचों में से दो में हाफ सेंचुरी लगाईं. किंग कोहली के बल्ले से लगातार रन बन रहे थे. लेकिन, LSG और MI के खिलाफ लगातार जीरो पर आउट होने के बाद फैंस की धड़कने बढ़ गई थीं.

IPL 2026 विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए अब तक शानदार रहा है. मौजूदा टूर्नामेंट में उनके बल्ले से लगातार रन निकले हैं. 17 मई को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच में उन्होंने शानदार बैटिंग की. इस मुकाबले में उन्होंने हाफ सेंचुरी जड़ी. IPL 2026 में यह किंग कोहली का चौथा अर्धशतक है. इस पारी के चलते उन्होंने IPL के 9 सीजन में 500 या उससे अधिक रन बनाने का करिश्मा कर दिया. यह कीर्तिमान बनाने वाले विराट दुनिया के पहले बैटर हैं.
विराट ने कब-कब बनाए 500 से ज्यादा रन?विराट कोहली ने सबसे पहले IPL 2011 में 500 रनों का आंकड़ा पार किया था. तब विराट ने 557 रन स्कोर किए थे. इसके बाद, किंग कोहली ने IPL 2023 में 634 रन, IPL 2025 में 505 रन, IPL 2016 में 973 रन, IPL 2018 में 530 रन, IPL 2023 में 639 रन, IPL 2024 में 741 रन, IPL 2025 में 657 रन और IPL 2026 में अब तक 542 रन बना चुके हैं.
लिस्ट में और कौन?फिलहाल, IPL में सबसे ज्यादा बार 500 प्लस स्कोर करने में विराट कोहली नंबर वन पर हैं. उनके इस रिकॉर्ड के पास कोई बैटर नहीं है. IPL 2025 में विराट कोहली ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा था. वॉर्नर ने IPL में 7 बार 500 या उससे ज्यादा रन बनाए थे. इस लिस्ट में केएल राहुल भी शामिल हैं. लोकेश राहुल भी IPL में 7 बार 500 प्लस स्कोर कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: सुनील नारायण और कगिसो रबाडा नहीं, इस इंडियन पेसर ने डाली सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स
31 बॉल पर लगाई हाफ सेंचुरीPBKS के खिलाफ विराट रन बनाने के मूड में दिखे. उन्होंने शुरुआत में संभलकर खेला. लेकिन, जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ा विराट ने गियर बदला. किंग कोहली ने शानदार बैटिंग करते हुए 31 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की. वह 37 बॉल पर 58 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के उड़ाए.
'डबल डक' के बाद जोरदार कमबैकIPL 2026 में विराट कोहली ने जोरदार शुरुआत की. उन्होंने SRH के खिलाफ पहले मैच में नॉट आउट 69 रन बनाए. उन्होंने शुरुआत के 3 मैचों में से दो में हाफ सेंचुरी लगाईं. किंग कोहली के बल्ले से लगातार रन बन रहे थे. लेकिन, LSG और MI के खिलाफ लगातार जीरो पर आउट होने के बाद फैंस की धड़कनें बढ़ गई थीं. लेकिन, विराट वापसी करना जानते हैं.
दो बार डक पर आउट होने के बाद विराट ने अपने ऊपर प्रेशर हावी नहीं होने दिया. KKR के खिलाफ मैच में 105 रनों की नॉट आउट पारी खेलकर उन्होंने शानदार कमबैक किया. इसके बाद, 17 मई को पंजाब के खिलाफ 58 रनों की पारी खेली. लगातार दो बार जीरो पर आउट होने के बाद अगले दो मैच में सेंचुरी और हाफ सेंचुरी लगा देना, ऐसा अनूठा करिश्मा सिर्फ विराट कोहली कर सकते हैं.
वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

