The Lallantop

बेंगलुरु नहीं, अहमदाबाद में IPL फाइनल, BCCI के फैसले से KSCA नाराज

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की क्षमता लगभग 35,000 दर्शकों की है. पिछले साल RCB की विक्ट्री परेड के दौरान हुई भगदड़ में यहां 11 लोगों की जान चली गई थी. BCCI के सूत्रों ने बताया कि अहमदाबाद को उसकी अधिक दर्शक क्षमता के कारण तरजीह दी गई है.

Advertisement
post-main-image
IPL 2026 का पहला क्वालिफायर मैच 26 मई को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा. (Photo-PTI)

IPL 2026 के प्लेऑफ मैचों के वेन्यू का ऐलान हो गया है. पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के चलते इस बार IPL का शेड्यूल एक साथ नहीं जारी किया गया था. इस बार का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु में नहीं होगा. ये मैच अहमदाबाद होस्ट करेगा. बेंगलुरु में फाइनल मैच न कराए जाने की BCCI ने जो वजह बताई है, KSCA उससे नाराज है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आमतौर पर IPL का फाइनल मैच पिछले साल की विनिंग टीम के होम ग्राउंड पर होता है. 2025 का सीजन RCB ने जीता था, ऐसे में 2026 का फाइनल मैच बेंगलुरु में होना चाहिए. लेकिन इस बार ऐसा नहीं होग. IPL 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद में कराया जाएगा. इससे पहले अहमदाबाद 2025,  2022 और 2023 में IPL फाइनल की मेजबानी कर चुका है. 

BCCI को मंजूर नहीं कर्नाटक सरकार की डिमांड

BCCI ने अपने आधिकारिक बयान में कहा,  

Advertisement

IPL फाइनल की मेजबानी के लिए मूल रूप से बेंगलुरु को चुना गया था. लेकिन लोकल एसोसिएशन और अधिकारियों ने कुछ ऐसी मांगें की, जो कि BCCI के प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं. इसी कारण वेन्यू को शिफ्ट कर दिया गया.

बोर्ड ने हालांकि यह नहीं बताया कि  बेंगलुरु में फाइनल आयोजित करने के लिए क्या डिमांड रखी गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की दर्शक क्षमता कम है. ऐसे में BCCI कर्नाटक सरकार के एक फैसले से सहमत नहीं थी. जिसमें राज्य के विधायकों, MLC और सांसदों के लिए तीन-तीन मुफ्त टिकट का कोटा निर्धारित किया गया था.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की क्षमता लगभग 35,000 दर्शकों की है. पिछले साल RCB की विक्ट्री परेड के दौरान हुई भगदड़ में यहां 11 लोगों की जान चली गई थी. BCCI के सूत्रों ने बताया कि अहमदाबाद को उसकी अधिक दर्शक क्षमता के कारण तरजीह दी गई है. बोर्ड को लगता है कि फाइनल के लिए ज्यादा संख्या में फैंस आएंगे.

Advertisement
KSCA का जवाब आया

इस फैसले से कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन निराश है. उन्होंने आधिकारिक बयान में कहा, 

KSCA के अध्यक्ष और भारत के दिग्गज क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद इस संबंध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ व्यक्तिगत रूप से संपर्क में थे. उन्होंने  एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL प्लेऑफ की मेजबानी करने के लिए KSCA की इच्छा और गहरी रुचि के बारे में औपचारिक रूप से BCCI को बताया भी था.

बयान में भी आगे कहा गया,

इस सीजन के दौरान बेंगलुरु में आयोजित IPL मैचों की उनके अच्छे एग्जिक्यूशन, क्राउड मैनेजमेंट, और दर्शकों के अनुभव के लिए तारीफ मिली. इसने KSCA की इतनी बड़ी और महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं की सफलतापूर्वक मेजबानी करने की क्षमता को एक बार फिर साबित कर दिया है.

प्लेऑफ़ का शेड्यूल

IPL 2026 का पहला क्वालिफायर मैच 26 मई को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर रहने वाली दो टीमें भाग लेंगी. जो टीम ये मैच जीतेगी वो सीधा फाइनल खेलेगी. 

इसके बाद न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एलिमिनेटर मैच होगा. तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच 27 मई को ये मैच खेला जाएगा. इसी स्टेडियम में 29 मई को दूसरा क्वालीफायर भी खेला जाएगा. 

धर्मशाला में पहली बार IPL प्लेऑफ का कोई मैच खेला जाएगा. एलिमिनेटर में जीत दर्ज करने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर में पहले क्वालीफायर से हार कर आने वाली टीम से खेलेगी. इस मैच की विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें- हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी अय्यर की टीम, अभिषेक-हेड और क्लासेन को कैसे रोकेंगे सरपंच?

क्वालीफायर 1: 26 मई – एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला

एलिमिनेटर: 27 मई – न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़

क्वालीफायर 2: 29 मई – न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़

फाइनल: 31 मई – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

वीडियो: रोहित शर्मा लौटे, मुंबई जीती, LSG के छक्के छुड़ा दिए

Advertisement