The Lallantop

फुटबॉल वर्ल्ड कप के टिकट फ्री में मिले! FIFA को पता चला, फिर क्या हुआ?

FIFA के प्रेसीडेंट जियानी इन्फेंटिनो ने वर्ल्ड कप 2026 के हाई टिकट प्राइस का कई बार बचाव किया है.

Advertisement
post-main-image
FIFA ने फैंस से टिकट के पैसों की पेमेंट करने को कहा है. (फोटो- Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • FIFA ने 3 जून को हुए टिकट बुकिंग प्रक्रिया के दौरान तकनीकी गलती स्वीकार की, जिसके कारण 60 फैंस को बिना पेमेंट किए वर्ल्ड कप 2026 के मैचों के टिकट मिल गए।
  • टिकट वितरण में हुई यह गलती तकनीकी समस्या के कारण हुई, जिससे चेकआउट प्रक्रिया पूरी हुए बिना ही टिकट अलॉट हो गए, जिसे FIFA ने 7 दिन के भीतर पकड़ा।
  • FIFA ने उन 60 फैंस को टिकट के पैसे चुकाने या बुकिंग रद्द करने के लिए 7 दिन का समय दिया है, जिससे आगे की व्यवस्था और पेमेंट का निर्णय लिया जाएगा।

FIFA World Cup 2026 से पहले कुछ फैंस को फ्री में टूर्नामेंट के टिकट मिल गए हैं. ये किसी लॉटरी की वजह से नहीं, FIFA की ही गलती की वजह से हुआ है. टिकट बुक करते समय 60 फैंस की मौज हो गई. इन फैंस को एक टेक्निकल फॉल्ट के कारण फ्री में मैच देखने के लिए टिकट मिल गए. इसका खुलासा खुद FIFA ने किया है.

Advertisement
FIFA ने किया कन्फर्म

3 जून को टिकट बुकिंग के दौरान यह टेक्निकल फॉल्ट सामने आई. इसी का फायदा उठाकर फैंस ने फ्री में टिकट बुक कर ली. FIFA ने X इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए लिखा,

FIFA कन्फर्म करता है कि उसे 3 जून को 60 फैंस के टिकट के बारे में एक मैसेज मिला. इन फैंस को चेकआउट प्रॉसेस के दौरान टेक्निकल फॉल्ट की वजह से बिना किसी पेमेंट के टिकट अलॉट कर दिए गए थे. इन फैंस के टिकट रिजर्व रहेंगे. जिन फैंस के साथ ऐसा हुआ है, उनसे टिकट की पेमेंट करने को कहा गया है. FIFA को इस गलती और परेशानी के लिए खेद है.

Advertisement
फीफा की एक्स पर पोस्ट
फीफा की X पर पोस्ट
7 दिन का समय

FIFA को टिकट में हुई इस गड़बड़ी का पता चल गया है, इसलिए टिकट पाए फैंस के चहरे पर खुशी ज्यादा समय नहीं रहेगी. FIFA ने इन फैंस को अल्टीमेटम दे दिया. इन 60 लोगों से टिकट के पैसेे देने को कहा गया है.

इस मामले से जुड़ा FIFA का एक मेल भी सामने आया है. ‘Ticket Talk Network’ ने अपने X हैंडल पर इसे शेयर किया है. FIFA ने इन फैंस को पूरा पेमेंट करने के लिए 7 दिन का टाइम दिया है. फुटबॉल चलाने वाली बॉडी के मुताबिक, इन फैंस के पास पूरा पेमेंट करने या अपनी बुकिंग कैंसिल करने के लिए 7 दिन का समय है.

Advertisement
कितने का है टिकट?

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के टिकट लाइव हो चुके हैं. टूर्नामेंट के नॉर्मल टिकट लेंगे तो कम से कम 62 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे. अगर फाइनल देखना है तो टिकट की शरुआत 15 लाख 70 हजार रुपये से होगी. 

इससे पहले, साल 2022 में कतर हुए फीफा वर्ल्ड कप में नॉर्मल मैचों के टिकट 6,600 रुपये के आसपास थे. फाइनल के टिकट 1 लाख 52 हजार रुपये में बेचे गए थे.

ये भी पढ़ें: पूर्व क्रिकेटर बना नीरज चोपड़ा के लिए खतरा, एशियन गेम्स में देगा कड़ी टक्कर!

हाई प्राइस का बचाव कर चुके हैं इन्फेंटिनो

FIFA के प्रेसीडेंट जियानी इन्फेंटिनो ने वर्ल्ड कप 2026 के हाई टिकट प्राइस का कई बार बचाव किया है. उन्होंने उन खबरों को भी खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि फाइनल का टिकट रीसेल में 2 मिलियन US डॉलर में बेचा जा सकता है. इन्फेंटिनों ने कहा,

हमें मार्केट को देखना होगा. हम उस मार्केट में हैं, जहां एंटरटेनमेंट सबसे ज्यादा डेवलप है, इसलिए हमें मार्केट रेट लागू करने होंगे.

उन्होंने आगे कहा,

अगर कुछ लोग फाइनल के टिकट रीसेल मार्केट में 2 मिलियन डॉलर का बेचते हैं. तो पहली बात, इसका मतलब यह नहीं है कि रिसेल टिकट की कीमत 2 मिलियन US डॉलर है. दूसरी बात, इसका मतलब यह नहीं है कि इन टिकटों को कोई खरीदेगा.

11 जून से शुरू होगा वर्ल्ड कप

FIFA वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होगी. इस बार वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं. US, कनाडा और मैक्सिको इस बार वर्ल्ड कप होस्ट कर रहे हैं.

वीडियो: सूर्यकुमार यादव किन गलतियों की वजह से भारतीय टीम की कप्तानी से हाथ धो सकते हैं?

Advertisement