हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी अय्यर की टीम, अभिषेक-हेड और क्लासेन को कैसे रोकेंगे सरपंच?
IPL में SRH और PBKS के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें, तो इस मामले में सनराइजर्स की टीम पंजाब से बहुत आगे हैं. दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 25 मैच खेले गए हैं. इस दौरान SRH ने 17 और पंजाब ने 8 मैच जीते.

IPL 2026 में 6 मई को दो तगड़ी टीमों के बीच टक्कर होगी. मौजूदा सीजन में इन दोनों टीमों का दबदबा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS), दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस में बाकी टीमों से आगे हैं. हैदराबाद में जब दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा, तो जीतने वाली टीम प्लेऑफ की अपनी बर्थ लगभग पक्की कर लेगी. मैच में पैट कमिंस की टीम पंजाब को अपने होम ग्राउंड पर हर हाल में हराने के लिए उतरेगी.
SRH के लिए पंजाब का ये टेस्ट पास करना उतना आसान नहीं होने वाला है. IPL 2026 में पंजाब की टीम टॉप परफॉर्मर रही है. पिछले 2 मैचों को छोड़ दें, तो टीम ने पूरे सीजन डॉमिनेट किया है. श्रेयस अय्यर की टीम SRH को हराने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान पर आएगी.
SRH के बैटर और बॉलर्स देंगे कड़ी टक्करइस मैच में सनराइजर्स के बैटर और बॉलर्स पंजाब की कड़ी परीक्षा लेंगे. IPL 2026 में SRH के बैटर अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन का दबदबा रहा है. इस तिकड़ी से निपटना पंजाब के लिए आसान नहीं होगा. टीम के ओपनर अभिषेक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 440 रन बना चुके हैं. उनके अलावा क्लासेन ने 425 और ईशान ने 354 रन बनाए हैं.
वहीं बॉलिंग की बात करें, तो ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन पंजाब के बैटर्स को चुनौती देंगे. IPL 2026 में मलिंगा 15 विकेट ले चुके हैं. वहीं, साकिब ने 9 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई है. इन दोनों के अलावा, हर्ष दुबे और प्रफुल हिंगे भी पंजाब की बैटिंग लाइनअप के लिए खतरा हो सकते हैं.
PBKS के लिए शानदार सीजनIPL 2026 के शुरुआत में PBKS ने लगातार 6 मैच जीते. इस दौरान उसने 11 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड न्यू चंडीगढ़ में SRH 6 विकेट से हराया था. पिछले दो मैचों में पंजाब जिन परफॉर्मेंसेस के लिए जानी जाती है, वैसा परफॉर्म नहीं कर पाई. टीम दोनों ही मैच हार गई.
ये भी पढ़ें: 'मुझे कभी T20 बैटर नहीं माना गया', IPL में धमाल मचा रहे केएल राहुल ये क्या बोल गए!
वापसी को कोशिश करेगी PBKSहैदराबाद के खिलाफ पंजाब की टीम जीत की राह पर लौटना चाहेगी. PBKS को प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्या से काफी उम्मीद होगी. IPL 2026 में प्रभसिमरन 361 रन, श्रेयस 328 रन और प्रियांश आर्या 285 रन बना चुके हैं.
वहीं बॉलर्स की बात करें, तो अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक और युजवेंद्र चहल SRH के बैटर्स पर प्रेशर डालेंगे. इस सीजन अर्शदीप 10 विकेट ले चुके हैं. विजयकुमार के नाम 8 और चहल 7 विकेट ले चुके हैं. इन सभी बॉलर्स की कोशिश रहेगी कि वे सनराइजर्स के बैटर्स को खुलकर खेलने की आजादी न दें.
SRH vs PBKS हेड टू हेडIPL में SRH और PBKS के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें, तो इस मामले में सनराइजर्स की टीम पंजाब से बहुत आगे हैं. दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 25 मैच खेले गए हैं. इस दौरान SRH ने 17 और पंजाब ने 8 मैच जीते.
इसके अलावा, पंजाब के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर भी सनराइजर्स का रिकॉर्ड बहुत दमदार है. हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले हुए हैं. इनमें से 9 मैच SRH ने जीते और एक मैच पंजाब किंग्स के नाम रहा.
कुल मिलाकर पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स का रिकॉर्ड काफी मजबूत है. देखना दिलचस्प होगा कि जब 6 मई को दोनों टीमों के बीच जब टक्कर होगी, तो बाजी कौन मारेगा?
वीडियो: रोहित शर्मा लौटे, मुंबई जीती, LSG के छक्के छुड़ा दिए

