IPL 2026 में जोस बटलर (Jos Buttler) की शानदार फॉर्म जारी है. 26 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ उन्होंने फिर अपनी बैटिंग की क्लास दिखाई. इस मुकाबले में उन्होंने नॉट रहते हुए 30 गेंदों पर 39 रन बनाए. शुरुआत में GT की पारी के दौरान बैटर्स को खेलने में दिक्कत हो रही थी. ऐसे में बटलर ने संभलकर टारगेट को चेज किया. बटलर IPL में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के लिए वो काम कर रहे हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के नहीं कर पाए.
T20 वर्ल्ड कप में , गुजरात टाइटंस को मैच जितवा रहे हैं
T20 वर्ल्ड कप 2026 में फ्लॉप रहे जोस बटलर (Jos Buttler) IPL के मौजूदा सीजन में 8 इनिंग्स में 270 रन बना चुके हैं. T20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 8 पारियों में सिर्फ 87 रन बनाए थे.


IPL के मौजूदा सीजन में जोस बटलर ने अब तक इम्पैक्टफुल बैटिंग की है. 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अगर मैच को छोड़ दिया जाए, तो बाकी मुकाबलों में उन्होंने गजब की कंस्सिटेंसी दिखाई. पंजाब किंग्स के खिलाफ शुरू हुआ उनके रन बनाने का सिलसिला जारी है. टूर्नामेंट में उन्होंने PBKS के खिलाफ 38, RR के खिलाफ 26, DC के विरुद्ध 52, LSG के खिलाफ 60, KKR के खिलाफ 25, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5, RCB के खिलाफ 25 और CSK के विरुद्ध 39 रन बनाए. इस तरह IPL 2026 में वह 8 इनिंग्स में 270 रन स्कोर कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें: IPL में PSL वाली बैटिंग, शिवम दुबे ने CSK का हाल बेहाल किया
IPL 2026 में जोस बटलर जो परफॉर्मेंस गुजरात टाइटंस के लिए कर रहे हैं, वो प्रदर्शन T20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के लिए नहीं कर पाए. T20 वर्ल्ड कप की बात करें, तो पूरे टूर्नामेंट में उनकी बैटिंग फ्लॉप रही. इस दौरान वह 100 रन भी नहीं बना पाए. आंकड़ों पर गौर करें, तो बटलर ने T20 वर्ल्ड कप में 8 इनिंग्स में 87 रन बनाए थे. उनका हाईएस्ट स्कोर 26 रन रहा. पूरे वर्ल्ड कप में बटलर बैटिंग करने के लिए जूझते रहे. लेकिन, IPL में आने के बाद, उनका बल्ला खूब चल रहा है.
8 विकेट से जीता गुजरातवहीं, GT और CSK के मैच की बात करें, तो चेन्नई ने गुजरात को मैच जीतने के लिए 159 रनों का टारगेट दिया. GT ने यह लक्ष्य 2 विकेट खोकर पूरा कर लिया. गुजरात के टॉप स्कोरर साई सुदर्शन रहे. उन्होंने 87 रन बनाए. इस मुकाबले में बटलर ने सुदर्शन के साथ 97 रनों की पार्टनरशिप की. IPL 2025 में यह गुजरात की चौथी जीत है. इस जीत के बाद, गुजरात की टीम 8 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर पहुंच गई.
वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?


















