The Lallantop

IPL फाइनल में गुजरात से क्यों तगड़ी है RCB की टीम?

GT और RCB के बीच जब नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला हुआ, तब दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. अहमदाबाद में अब तक दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए हैं. इस दौरान एक मैच गुजरात ने जीता और एक मुकाबला RCB के नाम रहा.

Advertisement
post-main-image
IPL 2026 का फाइनल GT और RCB के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा. (फोटो- PTI)

31 मई को IPL 2026 का फाइनल खेला जाएगा. यह खिताबी मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होगा. फाइनल अहमदाबाद में है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में. यह GT का होम ग्राउंड है. फाइनल में दोनों टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए एक दूसरे को टफ फाइट देंगी. GT और RCB एक-एक बार ट्रॉफी जीत चुकी हैं. दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा करने के लिए दोनों टीमों के बीच जद्दोजहद होगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

गुजरात को होम एडवांटेज मिलने की उम्मीद है. लेकिन, RCB भी किसी से कम नहीं है. वह GT को मात देने के लिए पूरा जोर लगाएगी. इस फाइनल मुकाबले में RCB की टीम GT से तगड़ी लग रही है. टीम GT के मुकाबले काफी संतुलित है. ऐसे में लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने का चांस भी उनके पास ज्यादा है.

RCB की दमदार बैटिंग लाइन अप

IPL 2026 में GT के मुकाबले RCB की बैटिंग और बॉलिंग ज्यादा इम्पैक्टफुल रही. बेंगलुरु ने टूर्नामेंट में क्लेक्टिव परफॉर्मेंस की है. आंकड़ों पर नजर डालें, तो विराट कोहली ने 600 रन, रजत पाटीदार ने 486 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 463 रन, टिम डेविड ने 281 रन और क्रुणाल पंड्या ने 225 रन स्कोर किए हैं. इन बैटर्स के अलावा चांस मिलने पर वेंकटेश अय्यर ने भी हाथ दिखाए.

Advertisement

फाइनल में अगर RCB के टॉप ऑर्डर के कुछ बैटर आउट हो जाते हैं, तो टीम का मिडिल ऑर्डर मजबूत है. मिडिल ऑर्डर टीम को हैंडल कर लेगा. इस सीजन कप्तान रजत पाटीदार ने मध्यक्रम में आकर कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं. उनके अलावा, लोअर ऑर्डर में क्रुणाल पंड्या के बल्ले से भी रन निकले हैं. क्रुणाल टूर्नामेंट में एक फिफ्टी जड़ चुके हैं.

रिलायबल बॉलिंग अटैक

RCB का बॉलिंग अटैक भी बेहतर है. भुवनेश्वर कुमार ने टूर्नामेंट में शानदार बॉलिंग की है. वह पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं. वह 26 विकेट ले चुके हैं. इस सीजन भुवी न गुड लेंथ खासकर हार्ड लेंथ और टेस्ट लेंथ पर बॉलिंग की है. उनकी स्टॉक डिलीवरी और स्विंग बॉलिंग काफी कारगर रही. डेथ ओवर्स में उनकी नकल बॉल काफी लीथल होती है. यही वैरिएशन उन्हें दूसरे बॉलर्स से अलग करती है. टूर्नामेंट में उनकी इकॉनमी 8.00 की है. फाइनल मैच में भुवी से निपटना GT के लिए आसान नहीं होगा.

RCB के पेसर रासिख सलाम भी इस सीजन कारगर रहे हैं. वह टूर्नामेंट में अब तक 16 विकेट ले चुके हैं. मौजूदा सीजन नें उन्होंने अपनी पेस और बाउंस से असर डाला. उन्होंने डेथ ओवर्स में कंट्रोल दिखाया. इस सीजन रासिख की इकॉनमी 9.73 है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में किन बॉलर्स के खिलाफ लगाए सबसे ज्यादा छक्के?

IPL 2026 में क्रुणाल पंड्या और जोश हेजलवुड ने भी अपनी काबिलियत दिखाई है. क्रुणाल ने मौजूदा सीजन में 8.64 की इकॉनमी कायम रखते हुए 13 विकेट लिए हैं. हेजलवुड भी IPL 2026 में 13 विकेट ले चुके हैं. RCB के ये सभी बैटर और बॉलर GT को टक्कर देने का माद्दा रखते हैं.

टॉप ऑर्डर पर डिपेंड हैं GT

वहीं, बैटिंग में गुजरात टाइटंस की टीम टॉप ऑर्डर पर निर्भर है. शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर GT के कंसिस्टेंट परफॉर्मर रहे हैं. शुभमन अब तक 722 रन बना चुके हैं. इस सीजन उन्होंने एक सेंचुरी सहित 6 हाफ सेंचुरी लगाई हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 104 रन है.

साई सुदर्शन ने भी गुजरात के लिए बेहतरीन बैटिंग की है. वह टूर्नामेंट में 710 रन स्कोर कर चुके हैं. उन्होंने एक सेंचुरी और 8 हाफ सेंचुरी लगाई हैं. साई का हाईएस्ट स्कोर 100 रन है. जोस बटलर के लिए यह सीजन उम्दा रहा. उन्होंने 507 रन बनाए हैं. बटलर IPL 2026 में अब तक 4 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं. उनका बेस्ट स्कोर 60 रन है.

इन तीनों बैटर्स को अगर छोड़ दें, तो GT के बाकी बल्लेबाजों की परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रही. अगर RCB को मैच जीतना है, तो उसे शुभमन, सुदर्शन और बटलर को जल्दी आउट करना होगा.

IPL 2026 में GT की बॉलिंग जरूर असरदार रही. कगिसो रबाडा 28 विकेट लेकर टॉप पर हैं. वह पर्पल कैप होल्डर हैं. राशिद खान ने भी 19 विकेट लिए हैं. लेकिन, राशिद इस सीजन उतना असरदार नहीं रहे. मौजूदा सीजन में उनकी इकॉनमी 9.29 हैं. राशिद खान कई मैचों में बहुत महंगे साबित हुए. इस सीजन वह 4 बार मैच में 40 से ज्यादा रन दे चुके हैं. RR के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में उन्होंने सिर्फ 2 ओवर में 45 रन लुटा दिए थे.

मोहम्मद सिराज भी GT  के सक्सेसफुल बॉलर हैं. उन्होंने 18 विकेट लिए हैं. सिराज जब लय पकड़ लेते हैं, तो खतरनाक हो जाते हैं. लेकिन अगर शुरुआत में वह पिट गए, तो उन्हें वापसी करने में मुश्किल होती है. सिराज ने इस सीजन 3 मैचों में 50 या उससे ज्यादा रन कंसीड किए हैं.

खतरनाक होल्डर

इस सीजन अगर GT के किसी बॉलर ने इम्पैक्टफुल बॉलिंग की है, तो वह हैं जेसन होल्डर. होल्डर को इस सीजन सभी मैचों में मौका नहीं मिला. लेकिन, जब उनकी प्लेइंग-11 में एंट्री हुई तो उन्होंने कमाल कर दिया. होल्डर ने 7.54 की इकॉनमी मेनटेन करते हुए 10 मैचों में 17 विकेट चटकाए हैं. वह RCB के खिलाफ फाइनल मुकाबले में कारगर साबित हो सकते हैं. इस सीजन उन्होंने RCB के खिलाफ 3 मैचों में 5 विकेट लिए हैं. होल्डर से RCB को सतर्क रहना होगा.

GT vs RR हेड टू हेड

IPL में हेड टू हेड आंकड़ों में गुजरात टाइटंस के खिलाफ RCB को थोड़ी बढ़त हासिल हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं. इन 9 मैचों में से RCB ने 5 और GT ने 4 मुकाबले जीते हैं.

नरेंद मोदी स्टेडियम में कैसा है रिकॉर्ड?

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच जब नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला हुआ, तब दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. अहमदाबाद में अब तक दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए हैं. इस दौरान एक मैच गुजरात ने जीता और एक मुकाबला RCB के नाम रहा. इन स्टैट्स से पता चलता है कि फाइनल में दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला होगा.

अहमदाबाद में GT का IPL रिकॉर्ड

अहमदाबाद में GT का रिकॉर्ड दमदार है. इस टीम ने अपने होम ग्राउंड पर अपोनेंट टीमों को खूब टक्कर दी है. GT  की टीम ने इसी ग्राउंड पर अपना पहला IPL टाइटल जीता था. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने 30 मैच खेले हैं. इस दौरान GT ने 18 मैच जीते और 12 हारे.

अहमदाबाद में RCB का IPL रिकॉर्ड  

अहमदाबाद में IPL मैचों में RCB का रिकॉर्ड फिफ्टी-फिफ्टी है. इस ग्राउंड पर उसे अपोनेंट से कड़ी टक्कर मिली है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिनमें 4 मैच जीते और 4 हारे हैं.

IPL 2026 में कौन किस पर भारी पड़ा?

IPL 2026 में RCB और GT की टीमें 3 बार आमने सामने हुईं. लीग स्टेज में दोनों टीमों के बीच पहला मैच 24 अप्रैल को हुआ. इस मैच को RCB ने 5 विकेट से जीता. 30 अप्रैल को दोनों टीमें फिर भिड़ीं. गुजरात ने वापसी करते हुए RCB को 4 विकेट से हराया.

इसके बाद, 26 मई को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच IPL 2026 का पहला क्वालीफायर धर्मशाला में हुआ. इस मुकाबले में RCB ने GT पर 92 रनों से दबंग स्टाइल में जीत दर्ज की. इस जीत के बाद RCB की टीम IPL 2026 के फाइनल में पहुंच गई.

इस सीजन RCB ने GT के खिलाफ 3 मैच खेले, जिनमें 2 जीते और एक हारा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अगर दूसरी बार ट्रॉफी जीतनी है. तो उसे 31 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने विनिंग मोड में जाना होगा.  

वीडियो: आईपीएल में धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को जल्दी ही मिल सकती है बड़ी खुशखबरी!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement