The Lallantop

बात कोहली को ड्रॉप करने की हो रही थी, लेकिन कोहली की तैयारी झामफाड़ है

Virat Kohli ने अभी तक हुए मैचों में अपनी परफॉर्मेंस से टी20 वर्ल्ड कप के लिए ठोस दावेदारी पेश कर दी है. IPL 2024 में अब तक खेले तीन मैचों में 181 रन बनाए हैं.

Advertisement
post-main-image
कोहली ने KKR के खिलाफ 83 रनों की शानदारी पारी खेली. (फोटो- PTI)

KKR के साथ मैच में विराट कोहली ने एक बार फिर शानदार बैटिंग की. नाबाद 83 रन बनाए. IPL 2024 से पहले टी20 वर्ल्ड कप के लिए कोहली (Virat Kohli IPL performance) को टीम इंडिया में जगह न मिलने की बात हो रही थी. कोहली इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज भी नहीं खेले थे. पर IPL शुरू होते ही कोहली ने अपनी तैयारी का ट्रेलर दिखा दिया है. पहले तीन मैचों में ही.

Advertisement

विराट कोहली ने IPL 2024 में अब तक खेले तीन मैचों में 181 रन बनाए हैं. पहले मैच में CSK के खिलाफ कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पाए. उन्होंने इस मैच में 21 रन बनाए थे. लेकिन अगले दो मैचों में कोहली अपनी फॉर्म में दिखे. RCB का दूसरा मैच पंजाब के साथ था. इस मैच में विराट ने 49 गेंद पर 77 रन की पारी खेली. मैच भी RCB जीता.

अब KKR के खिलाफ कोहली ने 83 रनों की पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए. वो भी एक धीमी पिच पर. इस दौरान कोहली का स्ट्राइक रेट 140 से भी ऊपर का रहा. कोहली की पारी की मदद से RCB ने 20 ओवर में 182 रन का टोटल बनाया. IPL 2024 में अभी तक खेले तीन मैचों में कोहली जिस फॉर्म में दिखे हैं, उन्होंने एक स्टेटमेंट तो दे दिया है. चाहे वो तेज रन बनाने की बात हो, या पिच पर टिकने की. कोहली ने अभी तक हुए मैचों में अपनी परफॉर्मेंस से टी20 वर्ल्ड कप के लिए ठोस दावेदारी पेश कर दी है.

Advertisement
विराट ने गेल-डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा

विराट कोहली ने मैच में 36 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. इसके साथ ही विराट ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. RCB के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का. कोहली ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती को छक्का लगाकर अपना 240वां सिक्स लगाया. टीम के लिए क्रिस गेल ने 239 सिक्स लगाए हैं. इसके बाद नंबर आता है एबी डिविलियर्स का. एबी ने 238 छक्के लगाए हैं.

RCB की पारी 20 ओवर में 182 रनों पर खत्म हुई. टीम के लिए कोहली ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाए. वहीं दिनेश कार्तिक ने 8 गेंदों में 20 रन की पारी खेली. इसके अलावा कैमरून ग्रीन ने 33 और ग्लेन मैक्सवेल ने 28 रन की पारी खेली. KKR के लिए आंद्रे रसेल और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट लिए. सुनील नरेन ने एक विकेट लिया.

Advertisement

वीडियो: विराट कोहली ने IPL 2024 के पहले मैच में ही इतना बड़ा रिकॉर्ड बना दिया

Advertisement