IPL 2024 की शुरुआत से जिस एक खिलाड़ी को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं, वो हैं महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni). चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) की टीम मैच जीते या हारे, लेकिन धोनी को लेकर फैन्स में अलग लेवल का क्रेज देखने को मिल रहा है. चाहे वो कोई भी ग्राउंड हो फैन्स की तरफ से धोनी के लिए अलग लेवल का शोर देखने को मिलता है. और मैच जब चेन्नई में हो तो वहां का माहौल कुछ अलग ही होता है. धोनी के इस फैन फॉलोइंग को देखकर अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने बड़ा दावा किया है.
चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार प्लेयर रहे अंबाती रायडू के मुताबिक आने वाले समय में चेन्नई में धोनी का मंदिर बनने वाला है. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा,
'वो भगवान...' चेन्नई में बनेगा धोनी का मंदिर! माही के साथी खिलाड़ी ने बड़ी बात कह दी
IPL 2024 में MS Dhoni को लेकर फैन्स में अलग लेवल का क्रेज देखने को मिल रहा है. धोनी की इस फैन फॉलोइंग को देखकर Ambati Rayudu ने बड़ा दावा किया है.
.webp?width=360)

“वो चेन्नई के भगवान हैं और मुझे यकीन है कि आने वाले सालों में चेन्नई में महेंद्र सिंह धोनी के मंदिर बनाए जाएंगे. धोनी एक ऐसे प्लेयर हैं, जिन्होंने भारत को दो वर्ल्ड कप दिलाया है. उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स को कई IPL और चैंपियंस लीग खिताब दिलाए. वो एक ऐसे प्लेयर हैं, जो अपने खिलाड़ियों पर काफी विश्वास दिखाते हैं. वो हमेशा अपनी टीम, अपने देश और CSK के लिए ऐसा करते हुए आए हैं.”
इस सीजन धोनी बैटिंग के दौरान कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं. धोनी पूरे सीजन में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते आ रहे हैं और खूब छक्के चौके लगा रहे हैं. लेकिन वो सिर्फ आखिरी के कुछ ओवर्स में ही बैटिंग के लिए क्रीज पर आते हैं. ऐसे में 42 साल के हो चुके धोनी की उम्र और फिटनेस को देखकर ये कयास भी लग रहे हैं कि ये सीजन उनका आखिरी हो सकता है और शायद इस वजह से भी धोनी को इतना ज्यादा क्राउड सपोर्ट मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: चेपॉक में मैच, धोनी की टीम को गोल्ड मेडल क्यों मिलने लगे?
फैन्स की अटकी थीं सांसें12 मई को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ मैच से पहले CSK फ्रैंचाइज ने X पर पोस्ट कर फैन्स की सांसें अटका दी थी. फ्रेंचाइजी ने X पर पोस्ट कर, फैन्स से मैच के बाद रुकने की अपील की थी. जिसके बाद फैन्स को लगा था कि धोनी रिटायरमेंट की घोषणा तो नहीं कर रहे.
हालांकि मैच खत्म हुआ तो पता चला कि ऐसा कुछ नहीं था. बताते चलें कि 12 मई को CSK ने अपने होम ग्राउंड पर इस सीजन का आखिरी लीग मैच खेला. अब चेन्नई की टीम अगर दूसरे क्वालीफायर और फिर फाइनल तक का सफर तय करती है, तो चेन्नई के लोग अपनी होम टीम और धोनी को फिर से इस सीजन अपने होम ग्राउंड पर खेलते हुए देख सकते हैं.
वीडियो: कोलकाता से हार के बाद हार्दिक पंड्या किन लोगों पर भड़क गए?








