IPL 2024 यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024 Schedule) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. BCCI इस साल 22 मार्च से IPL की शुरुआत करने का प्लान कर रही है. इस बात की पुष्टि टूर्नामेंट की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन ने की है. ऐसी भी खबरें हैं कि इस बार IPL दो हिस्सों में कराया जा सकता है.
IPL 2024 की तारीख आ गई और ऋषभ पंत को लेकर बड़ी खुशखबरी!
IPL गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन अरुण धूमल ने IPL 2024 के आगाज की तारीख तो बताई है, साथ ही टूर्नामेंट को लेकर एक बड़ी जानकारी भी दे दी.


IPL गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन अरुण धूमल ने बताया कि टूर्नामेंट की घोषणा दो हिस्सों में की जाएगी. पहले हाफ़ का शेड्यूल अभी जारी किया जाएगा. दूसरे हाफ़ की तारीखें लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद की जारी की जाएंगी. Sportstar में छपी खबर के अनुसार, धूमल ने बताया कि फिलहाल BCCI 22 मार्च से IPL शुरू करने का प्लान कर रही है. चेन्नई में टूर्नामेंट की शुरुआत हो सकती है.
इससे पहले ये खबरें थी कि चुनाव के कारण IPL भारत से बाहर खेला जा सकता है. Sportstar की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI के सूत्रों ने बताया कि बोर्ड पूरा टूर्नामेंट भारत में ही कराने का प्रयास कर रहा है.
ऋषभ पंत को लेकर अपडेटभारतीय टीम के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत को लेकर 20 फरवरी को अपडेट सामने आया. पंत बेंगलुरु के पास अलुर में एक वॉर्मअप मैच खेलने के लिए उतरे. Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI और पंत की IPL फ्रेंचाइजी के सूत्रों ने संकेत दिया है कि पंत इस साल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे. लेकिन वो केवल एक बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे. यानी पंत विकेटकीपिंग नहीं करेंगे.
इस बीच 20 फरवरी को पंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में पंत कीपिंग और बैटिंग प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं. वो काफी सहज नजर आ रहे हैं. पंत स्ट्रेट ड्राइव, कवर ड्राइव और पुल शॉट मारते भी दिखे.
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा था कि पंत विकेटकीपिंग कर पाएंगे या नहीं, इसे लेकर वो पूरी तरह आश्वस्त नहीं है. रिकी ने ये भी बताया था कि पंत अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.
वीडियो: ईशान किशन जैसा करने वाले प्लेयर्स के लिए जय शाह की चिट्ठी!












