The Lallantop

Delhi Capitals ने मैच जीता, असली फायदा इन टीमों को हो गया…!

दिल्ली की जीत के बाद SRH के लिए प्लेऑफ की राह आसान हो गई है. टीम के अभी दो मैच बाकी हैं. जिसमें से एक भी मैच जीतने के बाद टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बना लेगी.

Advertisement
post-main-image
18 मई को होने वाला RCB वर्सेज CSK मैच क्वालीफाइंग मैच हो सकता है. (फोटो- PTI)

Delhi Capitals (DC) ने Lucknow Super Giants (LSG) को IPL 2024 के एक अहम मुकाबले में 19 रनों से हरा दिया है. इसके साथ ही Rajasthan Royals (RR) इस सीज़न के प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरे टीम बन गई है. KKR पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. दिल्ली की जीत कई और टीमों के लिए प्लेऑफ क्वालिफिकेशन में बने रहने के लिए जरूरी थी.

Advertisement

RCB वर्सेज CSK मैच क्वालीफाइंग होगा

दिल्ली की जीत के बाद SRH के लिए प्लेऑफ की राह आसान हो गई है. टीम के अभी दो मैच बाकी हैं. जिसमें से एक भी मैच जीतने के बाद टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बना लेगी. इन सब के बीच 18 मई को होने वाला RCB वर्सेज CSK मैच क्वालीफाइंग मैच हो सकता है. इस मैच में जो टीम जीतेगी, वो प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लेगी.

Advertisement
दिल्ली का कैंपेन समाप्त!  

ग्रुप स्टेज में दिल्ली अब अपने सभी मैच खेल चुकी है. 14 मैचों में दिल्ली ने 7 में जीत दर्ज की है. पॉइंट्स टेबल में टीम इस वक्त 14 पॉइंट के साथ पांचवें स्पॉट पर है. दिल्ली की टीम अब भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है. हालांकि खराब रन रेट (-0.377) के कारण ऐसा होना लगभग न के बराबर है. अगर SRH, CSK और LSG की टीम अपने अगले मैच हारती है तो दिल्ली के लिए राह खुल सकती है.  

लखनऊ का मामला फंसा

दिल्ली से हार के बाद लखनऊ की टीम का प्लेऑफ गणित बिगड़ गया है. हालांकि, लखनऊ को अभी अपना आखिरी मैच खेलना है. 13 मैच में टीम के 12 पॉइंट्स हैं. वो 7वें नंबर हैं. दिल्ली से हारने के बाद LSG का रन रेट -0.787 का हो गया है. टीम को अब अपना आखिरी मैच किसी भी हाल में जीतना होगा. और ये भी सुनिश्चित करना होगा कि ये जीत बड़ी जीत हो. जिससे रन रेट और बेहतर किया जा सके.

LSG को 209 रन बनाने थे

मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था. दिल्ली की टीम ने 4 विकेट पर 208 रन बनाए. टीम के लिए अभिषेक पोरेल ने 33 गेंद में 58 रन की पारी खेली. ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद में 57 रन बनाए. इसके अलावा होप ने 38 और कप्तान पंत ने 33 रन जोड़े. लखनऊ के लिए नवीन उल हक ने 2 और अरशद खान और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिया.

Advertisement

टारगेट का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने पावरप्ले के भीतर ही 4 विकेट खो दिए. इसके बाद निकोलस पूरन ने टीम को संभाला. पूरन ने 27 गेंदों में 61 रन बनाए. 8वें नंबर पर बैटिंग के लिए आए अरशद खान ने 33 गेंद में 58 रन बनाए. लेकिन लखनऊ की टीम टारगेट से 19 रन पीछे रह गई. दिल्ली के लिए इशांत शर्मा ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिए. शानदार बॉलिंग के लिए इशांत को प्लेयर ऑफ दी मैच अवार्ड भी मिला.

वीडियो: 'RCB वालों की प्लानिंग...', विराट कोहली की स्ट्राइक रेट पर जडेजा की राय कुछ अलग है

Advertisement