The Lallantop

हार्दिक पंड्या की कप्तानी को लेकर डी विलियर्स ये क्यों बोल गए- "उनको लेकर कॉन्ट्रोवर्सी..."

Mumbai Indians ने IPL 2024 में Rohit Sharma की जगह Hardik Pandya को कप्तानी दी है. इस पर AB De villiers का रिएक्शन आया है.

Advertisement
post-main-image
एबी डी विलियर्स ने हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस में शामिल किए जाने की वजह बताई है (फोटो: X)

IPL 2024 की शुरुआत में बस कुछ दिनों का ही समय बचा है. इस बार कई टीम्स नए कप्तानों के साथ मैदान पर उतरने वाली हैं. इसमें एक टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) भी है. टीम ने इस सीजन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को कप्तानी दी है. जिसको लेकर कई फैन्स अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले दिग्गज क्रिकेटर एबी डी विलियर्स (AB De villiers) ने हार्दिक की कप्तानी को लेकर अपनी राय रखी है.

डी विलियर्स के मुताबिक हार्दिक के कप्तानी को लेकर जो विवाद हुआ था, उससे टीम अब काफी आगे बढ़ चुकी है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,

Advertisement

“इसमें किसी तरह का कोई संदेह नहीं कि मुंबई IPL की सबसे सफल टीम्स में से एक है. मुंबई ने पांच बार ट्रॉफी जीती हैं. पिछले कुछ महीनों में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने को लेकर बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी, लेकिन मेरा मानना है कि मुंबई की टीम अब इससे आगे बढ़ चुकी है.  हार्दिक मुंबई इंडियंस की नीली जर्सी में खुश नजर आ रहे हैं. हालांकि उन्हें अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है, जो थोड़ा अजीब होने वाला है.”

ये भी पढ़ें: कुछ पैसों के चक्कर में मेरे हाथ... सिराज ने सुनाई स्ट्रगल वाले दिनों की दर्द भरी कहानी!

Advertisement

डी विलियर्स ने आगे कहा,

“हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस फिर से इसलिए जोड़ना चाहती थी, क्योंकि इससे उनकी टीम का बैलेंस अच्छा हो जाता है. मेरा मानना है कि हार्दिक अगले सीजन में टीम के लिए एक बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि वो गेंद से भी अपना कमाल दिखा पाएं.”

रोहित की जगह हार्दिक बने थे कप्तान

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने 15 दिसंबर को हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने की घोषणा की थी. मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार IPL की ट्रॉफी जीती है. वो 2013 में मुंबई के कप्तान बने थे और उन्होंने 10 सीजन तक टीम की कप्तानी की. वहीं, हार्दिक पंड्या की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने काफी जद्दोजहद के बाद उन्हें गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था. हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने के लिए मुंबई की टीम ने धाकड़ ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की कुर्बानी दी. ग्रीन को मुंबई ने 17.5 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ ट्रेड किया था.

मुंबई इंडियंस की बात करें तो टीम IPL 2024 में अपने अभियान का आगाज 24 मार्च को करेगी. यहां मुंबई का सामना गुजरात की टीम से होगा. हार्दिक पिछले दो सीजन में गुजरात की टीम की कप्तानी कर चुके हैं. ऐसे में देखना होगा कि वो अपनी पुरानी फ्रैंचाइज के खिलाफ क्या कमाल दिखा पाते हैं.

Advertisement

वीडियो: सचिन तेंडुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर क्या बोले सरफ़राज़ के भाई मुशीर खान?

Advertisement