The Lallantop

बारिश ना रुकी तो कौन खेलेगा क्वॉलिफायर 2?

IPL 2022 के एलिमिनेटर में अगर बारिश जारी रही या आती-जाती रही तो फिर मैच का नतीजा कैसे निकलेगा. क्योंकि इस मैच का नतीजा IPL 2022 को क्वॉलिफायर-2 की दूसरी टीम देने वाला है.

Advertisement
post-main-image
ईडन गार्डन्स. फोटो: Twitter

IPL 2022 के एलिमिनेटर में बारिश ने खलल डाल दी है. आखिरी अपडेट मिलने तक बारिश की वजह से मैच शुरू नहीं हुआ है. अगर बारिश जारी रही या आती-जाती रही तो फिर मैच का नतीजा कैसे निकलेगा. क्योंकि इस मैच का नतीजा IPL 2022 को क्वॉलिफायर-2 की दूसरी टीम देने वाला है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बुधवार को खेले जा रहे एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलंजर्स बैंगलोर आमने-सामने हैं.

बारिश के बाद कैसे तय होगा एलिमिनेटर का विजेता?

IPL 2022 में मैच का टॉस सात बजे, वहीं मैच शुरू होने का तय समय 7:30 रखा गया है. लेकिन ऐसे में अगर बारिश या किसी और खलल की वजह से मैच में देरी होती है तो भी मैच का नतीजा निकल सकता है.

Advertisement

# पहली स्थिति- एलिमिनेटर-2 में बारिश की वजह से मैच में देरी बताई जा रही है. ऐसे में अगर बारिश एक या डेढ़ घंटे से अधिक भी जारी रहती है, तब भी अगर अधिकतम 9:40 तक मैदान को खेलने लायक तैयार कर मैच शुरू हो जाता है. तो मैच में एक भी ओवर की कटौती नहीं की जाएगी.

# दूसरी स्थिति- अगर 9:40 तक मैच शुरू नहीं हो पाता है, तो फिर 11:56 तक के समय में पांच-पांच ओवर की कटौती की जाती रहेगी. जिसमें कटौती होते-होते आखिरी पांच ओवर तक बचने पर मैच संभव है.

# तीसरी स्थिति- अगर पांच-पांच ओवर की कटौती पर भी मैच शुरू नहीं हो पाता, और पांच ओवर खेलने भी संभव नहीं होते. तो फिर मैच का नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर भी एक विकल्प है. क्योंकि अगर बारिश की वजह से पांच ओवर का भी मैच संभव नहीं होता है, तो फिर मैच का नतीजा सुपरओवर में निकलेगा.

Advertisement

# चौथी स्थिति- लेकिन अगर बारिश इतनी खराब स्थिति पैदा कर देती है कि ना तो ओवर्स की कटौती. और ना ही देर रात 12:50 तक सुपर ओवर हो पाया, तो फिर बेहतर नेट रनरेट और प्लेऑफ्स में बेहतर स्थिति के आधार पर लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम एलिमिनेटर से आगे क्वॉलिफायर-2 के लिए क्वॉलिफाई कर जाएगी.

वीडियोः रियाल पराग पर ट्विटर वासियों ने उठाए सवाल, देखिए कैसे हुए ट्रोल

Advertisement