The Lallantop

आईपीएल के 'अनसंग हीरोज' के लिए BCCI ने उठाया दिल छू लेने वाला कदम!

आईपीएल 2022 के सफल आयोजन के बाद BCCI ने एक शानदार कदम उठाया है.

Advertisement
post-main-image
Jay shah and wankhede stadium (PTI)

दो महीने तक चले क्रिकेट के मेले के बाद IPL2022 समाप्त हो गया. हर सीज़न की तरह इस बार भी इस टूर्नामेंट का रोमांच खूब सर चढ़कर बोला. हालांकि कोरोना के कारण इस बार के सभी लीग मुकाबले महाराष्ट्र के चार मैदानों पर ही खेले गए. इन वेन्यूज पर लगातार मैच खेले जाने और अप्रैल-मई के महीने में तापमान बढ़ने से साथ आशंका थी कि विकेट खराब हो जाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. और इन सभी मैदानों पर लगातार शानदार मुकाबले देखे गए.

लगातार मैच होने के बावजूद भी पिच क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन ने इन मैदानों को खेल के अनुकूल बनाए रखा. उनकी इस मेहनत की बदौलत ही IPL का आयोजन सफल रहा. इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इन अनसंग हीरोज के लिए 1.25 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
#Jay Shah ने किया इनाम का ऐलान

IPL2022 के सफल आयोजन के बाद BCCI ने एक शानदार कदम उठाया है. BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने ट्वीट कर पिच क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन को पुरस्कार देने का ऐलान किया. उन्होंने लिखा,

‘मुझे उन तमाम लोगों के लिए 1.25 करोड़ की इनामी रकम की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जिन्होंने इस साल के IPL के लिए अपना बेस्ट दिया. इस टूर्नामेंट के अनसंग हीरो पिच क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन हैं, जिन्होंने इस सीजन छह वेन्यू पर कमाल का काम किया.’

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा, 
 

‘हमने कुछ शानदार मुकाबले देखे और मैं कड़ी मेहनत के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं. CCI, वानखेडे, डीवाई पाटिल और पुणे के MCA स्टेडियम के क्यूरेटर और ग्राउंडसमैन के लिए 25-25 लाख, जबकि ईडन गार्डन्स तथा नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ग्राउंड्समैन को 12 लाख 50 हजार रुपये दिए जाएंगे.’

क्यूरेटर्स ने सराहा

ईडन गार्डन्स के प्रमुख क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने इस इनाम को लेकर खुशी जताई. सुजान ने PTI से बात करते हुए कहा,
 

Advertisement

‘पहले सिर्फ बेस्ट मैदान के लिए एक पुरस्कार हुआ करता था, लेकिन यह एक अच्छी और नई पहल है. न केवल ईडन गार्डन्स, बल्कि पूरे भारत के सभी ग्राउंड्समैन इससे बहुत खुश होंगे. हम वास्तव में इस पहल के लिए BCCI के आभारी हैं.’

कुल 6 वेन्यू

IPL 2022 के मुकाबले इस बार कुल छह मैदानों में खेले गए. इनमें से 70 लीग मुकाबले मुंबई के वानखेडे, ब्रेबोर्न स्टेडियम, नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन पुणे स्टेडियम में आयोजित किए गए. जबकि प्लेऑफ मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित हुए. 29 मई को फाइनल मुकाबला भी अहमदाबाद के मैदान पर ही आयोजित किया गया.

IPL 2022 फाइनल में सुपर स्ट्राइकर अवार्ड किसे मिला?

Advertisement