IPL 2021 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने सबसे पुराने खिलाड़ी को कर दिया रिलीज़
रोहित शर्मा की टीम से कौन से सात खिलाड़ी हुए बाहर?
Advertisement

मुंबई इंडियंस की टीम. (फाइल फोटो पीटीआई)
आईपीएल (IPL 2020) का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने IPL 2021 के लिए अपने 18 खिलाड़ियों को रिटेन करते हुए सात खिलाड़ियों को रिलीज़ करने का फैसला लिया है. मुंबई इंडियंस की टीम से सबसे बड़ी खबर 12 साल पुराने साथी खिलाड़ी को रिलीज़ करने की रही. मुंबई इंडियंस ने IPL इतिहास के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा का साथ छोड़ दिया है. मलिंगा ने IPL इतिहास में 170 विकेट निकाले है. मलिंगा उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जो 2008 से मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़े हुए थे. मलिंगा साल 2020 में भी मुंबई इंडियंस टीम के साथ थे. लेकिन पारिवारिक कारणों से वो पिछले सीज़न IPL में नहीं खेल पाए. इसके बावजूद भी मुंबई की टीम ने पिछले सीज़न IPL का खिताब जीता था.
मलिंगा के अलावा मुंबई की टीम ने नैथन कुल्टर नाइल, जेम्स पेटिंसन और मिशेल मैक्लेनेघन को छोड़ने का फैसला भी लिया है. इन तेज़ गेंदबाज़ों के अलावा मुंबई ने शिरफाइन रूदरफोर्ड, प्रिंस बलवंत राय और दिग्विजय देशमुख को भी रिलीज़ कर दिया है. कुल्टर नाइल को मुंबई की टीम ने IPL 2020 के ऑक्शन में टीम में शामिल किया था. वहीं जेम्स पेटिंसन को मलिंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था. मुंबई इंडिंस के साथ 2015 से जुड़े हुए मैक्लनेघन भी अब रिलीज़ कर दिए गए हैं. IPL 2020 में भी मैक्लेनेघन सिर्फ बैंच पर बैठे रहे थे. उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम में बाकी सभी खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है. तेज़ गेंदबाज़ी का जिम्मा अब पूरी तरह से जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट पर रहेगा.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















