रसल पॉवर हिटर हैं और इस आईपीएल सीजन में गज़ब की फॉर्म हैं. जोरदार शॉट्स लगाकर इस आईपीएल में कोलकाता को उन्होंने कई बार मुश्किलों से निकाला है. इस मैच में भी रसल ने 21 गेंदों में 45 रन बनाए. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए. पहली इनिंग्स का 18वां ओवर चल रहा था. बॉलिंग कर रहे थे क्रिस मॉरिस. स्ट्राइक पर थे रसल और नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर कार्लोस ब्रेथवेट. ओवर की चौथी गेंद मॉरिस ने 137.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंद डाली और रसल ने स्ट्रेट में जोर का शॉट लगाया. बॉल सीधे ब्रेथवेट की ओर आ रही थी जिसे वह भांप गए थे. लेकिन सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि उन्हें बचने का वक्त ही नहीं मिला. उन्होंने बचने की भरसक कोशिश की. वह झुक गए कि बॉल हेमलेट से टकरा जाए लेकिन ऐसा हुआ नहीं. गेंद उनकी जांघों पर जाकर लगी.

मुस्कुराते हुए रसल और ब्रेथवेट.
इसके बाद दोनों बैट्समैन मुस्कुराने लगे. ब्रेथवेट इशारों-इशारों में मानो कह रहें हो- ठीक हूं मैं. चोट नहीं लगी. इसके बाद बॉलर मॉरिस भी ब्रेथवेट के पास पहुंचे और हालचाल पूछा.
वीडियो तो देख लीजिए.
वीडियो- IPL 2019 की तरह 2012 में अम्पायरिंग से नाराज़ धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में की थी मैदान में बहस














