वीडियो- CSK vs RR: आख़िरी ओवर में क्यों एक नो बॉल पर गुस्साए धोनी?
आख़िरी गेंद पर मिली चेन्नई की जीत पर क्या कह रहे हैं दिग्गज?
बड़े-बड़े क्रिकेटर्स भौंचक्के हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
11 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया. राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 151 रन बनाए. टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम आख़िरी गेंद तक गई और मैच जीता. आख़िरी ओवर में चेन्नई को मैच जीतने के लिए 18 रन चाहिए थे. इस ओवर की पहली और आख़िरी गेंद पर छक्का लगा. आख़िरी गेंद पर चेन्नई को जीतने के लिए 4 रन चाहिए थे. स्टोक्स ने क्रीज़ के कोने पर गेंद फ़ेंकी लेकिन बॉल काफ़ी बाहर थी और वाइड दी गई. चेन्नई को एक और बॉल मिली और उन्हें जीत के लिए 3 रन चाहिए थे. सैंटनर ने आख़िरी गेंद पर छक्का जड़ दिया. आइए जानते हैं इस जीत के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं- सौरव गांगुली ने कहा- आईपीएल क्या टूर्नामेंट है .... अविश्वसनीय मैच हो रहे हैं...कल मुंबई और अब चेन्नई.. इससे बेहतर सिर्फ वर्ल्ड कप है.
इरफ़ान पठान ने ट्वीट करके लिखा- लास्ट ओवर ड्रामेटिक था. सब कुछ देख लिया.
न्यूज़ीलैंड के धाकड़ बैट्समैन रॉस टेलर ने कहा- सैंटनर ने शानदार बैटिंग की.
आकाश चोपड़ा ने लिखा- लिजेंड्री. चेन्नई बॉस है. धोनी से बड़ा रॉकस्टार IPL में नहीं देखा गया है.
साउथ अफ्रीका के एल्बी मोर्कल ने कहा- अविश्वसनीय खेल.
हर्षा भोगले ने लिखा- चेन्नई अपना रास्ता खोज़ लेती है. या दूसरे उनके लिए रास्ता बना देते हैं.
संजय मांजरेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा- आईपीएल ज़िंदाबाद! टी 20 क्रिकेट ज़िंदाबाद!
वीडियो- CSK vs RR: आख़िरी ओवर में क्यों एक नो बॉल पर गुस्साए धोनी?
वीडियो- CSK vs RR: आख़िरी ओवर में क्यों एक नो बॉल पर गुस्साए धोनी?
Advertisement













