पृथ्वी शॉ की लगातार 3 बाउंड्री से धोनी का मुंह बन गया
दिल्ली ने की थी ताबड़तोड़ शुरुआत.
Advertisement

फोटो - thelallantop
आईपीएल 2019. पांचवां मैच. दिल्ली में खेला जा रहा था. टीमें थीं डेल्ही कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स. दोनों टीमों ने अपना पहला मैच जीता है. दोनों टीमें इस बात पर ज़ोर देंगी कि उनका मोमेन्टम बना रहे. डेल्ही की टीम पहले बैटिंग कर रही थी. उसने 20 ओवर में कुल 147 रन बनाए. एक वक़्त था जब वो शानदार बैटिंग कर रही थी और ऐसा मालूम दे रहा था कि टीम 180 के पार पहुंचेगी लेकिन फिर चेन्नई ने ब्रेक्स लगवाए और दिल्ली ने एक के बाद एक विकेट्स गिरवाने शुरू किये. चेन्नई ने मैच में शानदार वापसी की. लेकिन अभी बात होगी दिल्ली के ओपनर की. 19 साल के पृथ्वी शॉ की. बैटिंग के लिए आये और ताबड़तोड़ शॉट्स मारे. इनिंग्स बहुत देर तक नहीं चली लेकिन शुरुआत में बॉलर्स को सामने जमने नहीं दिया. इसका ही नतीज़ा था कि 16 गेंदों में उनके 24 रन्स ने दिल्ली के आने वाले बल्लेबाज़ों के लिए एक ठीक-ठाक ज़मीन तैयार कर दी थी जबकि एक एंड पर शिखर धवन खड़े ही थे. धवन शुरुआत में धीमी दर से रन बनाने वाले हैं जो कि बाद में अग्रेसिव हो जाते हैं. पृथ्वी शॉ ने अपनी इनिंग्स के दौरान 5 चौके मारे. इसमें से तीन चौके लगातार लगे. दूसरे ओवर की आख़िरी तीन गेंदों पर. शारदुल ठाकुर के हाथ में गेंद थी और शॉ ने एक के बाद एक मिडविकेट, मिड-ऑन और थर्ड मैन के लेफ़्ट में बाउंड्री मारीं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















