The Lallantop

कोलकाता में मैच जीतकर एयरपोर्ट के फर्श पर ही सो गए एमएस धोनी

नींद के मारे धोनी बेचारे.

Advertisement
post-main-image
मैच जीतकर धोनी शाहरुख खान से बतियाते दिखे, उसके बाद एयरपोर्ट पर सुबह की फ्लाइट पकड़ी.
एमएस धोनी कई चीजें सोशल मीडिया खासकर अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हैं. धोनी अपनी बच्ची जीवा की वीडियो और तस्वीरें डालते हैं तो कभी अपने फैंन के साथ कोई खास मोमेंट का भी शेयर करते हैं. मगर इस बार जो तस्वीर धोनी ने डाली है वो उनकी और उन तमाम आईपीएल प्लेयरों की मुश्किलों को बयान करती है जो इस वक्त आईपीएल खेल रहे हैं.
ये तस्वीर शेयर करते हुए धोनी ने लिखा- आईपीएल की टाइमिंग के अनुसार ढलने के बाद जब आपकी मॉर्निंग फ्लाइट हो तो यही होता है. यहां धोनी फर्श पर सोते दिख रहे हैं. अपने बैगपैक को सिरहाने रखकर धोनी सो रहे हैं. साथ में धोनी की वाइफ साक्षी हैं. इस तस्वीर में चेन्नई सुपर किंग्स के कुछ और भी खिलाड़ी फ्लाइट का इंतजार करते दिख रहे हैं. सभी ने सीएसके की जर्सी पहनी हैं. इस तस्वीर को देखकर ये भी समझ आता है कि आईपीएल मैच देखकर पब्लिक तो रात को टेलीविजन बंद करके सो जाती है, मगर प्लेयर्स उसके बाद टीम मीटिंग करते हैं जहां अपनी खूबियों और खामियों पर बात करते हैं, पार्टी करते हैं और फिर टीम होटल पहुंच कर ज्यादातर मौकों पर अगली डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए सुबह की फ्लाइट लपकते हैं. ऐसे में नींद की किस्तें जब पूरी नहीं होती हैं तो फिर एयरपोर्ट लाउंज में फर्श पर भी सुस्ता लिया जाता है. फिर जब अगली मंजिल पर पहुंचते हैं तो एयरपोर्ट पर फैन्स की भीड़ कुछ ऐसे स्वागत करती है-




लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-

Advertisement
Advertisement