The Lallantop

क्रुनाल पंड्या ने वही रन-आउट ट्राई किया जो अश्विन ने किया था, लेकिन इसमें एक अंतर है

पंजाब पर पंजाब की ही ट्रिक इस्तेमाल की.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आईपीएल के चौथे मैच में एक काम हुआ था जिसके बारे में अभी भी बात हो रही है. किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए इस मैच में अश्विन ने जॉश बटलर को आउट किया था. ये रन आउट अश्विन ने अपनी ही बॉलिंग पर बिना गेंद फ़ेंके नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर किया था. इसके बाद बहुत कुछ बातें हुई थीं. मैच ऑफिशियल्स, खेल भावना और न जाने क्या-क्या सवालों के घेरे में आ गए थे. इसके बाद अश्विन ने कहा कि उन्हें कोई भी अफ़सोस नहीं है और उनके हिसाब से जो कुछ भी हुआ, खेल के नियमों में हुआ और सब ठीक है. पूरी दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स, पूर्व और करेंट क्रिकेट प्लेयर्स दो हिस्सों में बंट गए. कुछ अश्विन को सही बता रहे थे और बाकी ग़लत. लेकिन फिर टूर्नामेंट आगे बढ़ गया और इस रन-आउट की यादें ही बच गईं. कभी-कभी एक सीले पटाखे के सुलगते पलीते की तरह इस बात का ज़िक्र होता रहा. आईपीएल 2019 का 9वां मैच. मुंबई इंडियन्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच हो रहा था. मोहाली में. मुंबई ने पहले बैटिंग की और शानदार स्कोर बनाने की राह पर चल पड़ी टीम अचानक फुस्स पड़ गई और मात्र 176 रन ही बना सकी. पंजाब जब बैटिंग करने आई तो शुरुआत से अग्रेसिव क्रिकेट खेल रही थी. क्रिस गेल ने अच्छी शुरुआत दी. लेकिन हम बात करेंगे पंजाब की इनिंग्स के 9वें ओवर की. इसे फ़ेंक रहे थे क्रुनाल पंड्या. अपनी चौथी गेंद फेंकने जाते क्रुनाल के सामने केएल राहुल खड़े हुए थे. नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर खड़े थे मयंक अग्रवाल. क्रुनाल ने गेंद फ़ेंकने के लिए हाथ घुमाया और फिर गेंद नहीं फ़ेंकी. वो विकेट्स की ओर बढ़े. ऐसा लगा जैसे पंजाब पर पंजाब का ही ट्रंप चल दिया गया था. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. क्रुनाल ने सिर्फ़ विकेट्स की ओर हाथ बढ़ाया लेकिन गिल्लियां नहीं उड़ाईं. मयंक अग्रवाल जल्दी से क्रीज़ में वापस आये. अगर क्रुनाल चाहते तो मयंक को आउट कर सकते थे. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. नियमों की बात करें तो एक बात यहां क्लियर कर दी जाए कि पॉपुलर कल्चर में ये मान्यता है कि बॉलर को इस तरह से रन आउट करने के पहले बल्लेबाज़ को वॉर्निंग देनी होती है. लेकिन असल में नियमों के मुताबिक़ ऐसा कुछ भी नहीं है. MCC की नियम संख्या 41.16 इस तरह के रन-आउट्स से डील करती है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement