वीडियो देखें - रायबरेली कैसे बनी कांग्रेस की पुश्तैनी सीट?
पंड्या ने जैसे हेलिकॉप्टर शॉट मारा, धोनी उनसे मिलेंगे तो ज़रूर उनकी पीठ ठोकेंगे
अब वर्ल्ड कप में होंगे 2-2 हेलिकॉप्टर शॉट मारने वाले.
Advertisement

फोटो - thelallantop
कुछ चीज़ें होती हैं जिनके ज़िक्र मात्र से किसी एक चीज़, जगह, बात या इंसान की याद आती है. जैसे कितने ही लोगों ने कितने ही कम्पटीशनों में निशाना लगाया होगा और गोल्ड मेडल जीते होंगे. लेकिन निशाने के एकदम सटीक लगने पर अर्जुन के मछली की आंख में तीर मारने की कहानी याद आती है. जैसे अ अक्षर से कितने ही शब्द शुरू होते हैं लेकिन अ से अनार ही याद आता है.जैसे कितनी ही फ़िल्में देखीं हो लेकिन विलेन के नाम पर गब्बर ही याद आता है. जैसे क से कबूतर और च से... चरखा. वैसे ही हेलिकॉप्टर शॉट पर याद आता है तो महिंदर सिंह धोनी. माही. मुंबई इंडियन्स वर्सेज़ डेल्ही कैपिटल्स. दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला में मैच खेला जा रहा था. मुंबई ने टॉस जीता और कितने ही वक़्त के बाद आईपीएल में किसी टीम ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का फ़ैसला लिया. मुंबई का ये फ़ैसला एकदम सही साबित हुआ जब वो 40 रनों से ये मैच जीत गई. लेकिन फ़िलहाल बात होगी हेलिकॉप्टर शॉट की. वो शॉट जिसके नाम का पर्याय है धोनी. इंडिया का (विश्व का?) सबसे आतिशी विकेटकीपर बल्लेबाज़ और सफलतम कप्तान. लेकिन मुंबई और दिल्ली के बीच मैच में हेलिकॉप्टर शॉट दिखाई दिया. ये सब कुछ तब, जब मैच में धोनी खेल ही नहीं रहे थे. तो शॉट मारा किसने? हार्दिक पंड्या ने. ओवर नंबर आख़िरी. रबाडा के हाथ में गेंद थी. रबाडा आईपीएल 2019 में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का काम कर चुके हैं. वो फ़ुल लेंथ गेंद फ़ेंक चुके थे और हार्दिक पंड्या बल्ला घुमा चुके थे. गेंद ऐसी जगह पर गिरी थी जहां अगर पंड्या हाथ खोलकर बल्ला घुमाते तो बोल्ड हो जाते क्यूंकि वो लेंथ मिस करते. उन्होंने छोटे हाथों से शॉट मारा और कोहनियां शरीर के नज़दीक होने के कारण बल्ला गेंद से टकराने के बाद एक पूरा चक्कर खाकर रुका. एकदम हेलिकॉप्टर शॉट की तरह. बाउंड्री पार बैठे कीरोन पोलार्ड ने ताली पीटी और हार्दिक को शाबाशी दी. हार्दिक पंड्या ने मैच में एक बार फिर से मुंबई की इनिंग्स को तेज़ किया और 200 के ऊपर स्ट्राइक रेट से 22 गेंदों में 32 रन बनाये.
वीडियो देखें - रायबरेली कैसे बनी कांग्रेस की पुश्तैनी सीट?
वीडियो देखें - रायबरेली कैसे बनी कांग्रेस की पुश्तैनी सीट?
Advertisement









