The Lallantop

क्रुणाल पंड्या ने क्या धोनी को मांकड़ आउट करने की कोशिश की?

यह देखकर कोई भी धोनी को ऐसे आउट करने की कोशिश नहीं करेगा.

Advertisement
post-main-image
क्रुणाल पंड्या और धोनी
IPL 2019 का 15वां मैच. चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेज मुंबई इंडियंस. चेन्नई की टीम 171 के लक्ष्य का पीछा कर कर रही थी. इनिंग्स का 14वां ओवर क्रुणाल पंड्या कर रहे थे. ओवर की पांचवीं गेंद थी. स्कोर था 3 विकेट पर 85. स्ट्राइक पर थे केदार जाधव और नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर महेंद्र सिंह धोनी. इस गेंद पर क्रुणाल, केदार को बॉल डालते हुए एकाएक रुक गए. क्रुणाल को शायद लगा कि धोनी ने गेंद पिच पर पड़ने से पहले ही क्रीज़ छोड़ दी है लेकिन ऐसा कुछ नहीं था. धोनी क्रीज़ में ही थे. वैसे वीडियो देखने पर ऐसा नहीं लगता है कि क्रुणाल धोनी की ओर देख रहे हैं लेकिन बॉलर की मन की बात हमें क्या मालूम. इस दौरान कमेंटेटर कह रहे थे- धोनी को ऐसे आउट करना मुश्किल है. वह अधिकतर चीज़ें सही करते हैं. बहुत कम ऐसे मौके हैं जब धोनी गलती करते हैं. वीडियो देखिए. इस मैच में मुंबई ने 170 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर के बाद चेन्नई 133 रन ही बना सकी और इस सीजन का पहला मैच हार गई. इस मैच में धोनी 21 गेंदों में सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हुए. इससे पहले क्रुणाल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मयंक अग्रवाल को मांकड़ आउट करने की कोशिश की और फिर चेतावनी देकर छोड़ दिया. क्रुणाल के इस स्टेप की तारीफ की गई थी. इसी आईपीएल में इससे भी पहले अश्विन ने आईपीएल के इतहास में पहली बार मांकड़ आउट किया था. इस पर खूब बवाल हुआ था. कई लोग सपोर्ट में आए और कई विरोध में. क्रिकेट की नियम बनाने वाली संस्था मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब ने पहले अश्विन को सपोर्ट किया. बाद में यू-टर्न लेकर बटलर के पक्ष में दिखी. कई एक्सपर्ट्स, कई खिलाड़ियों ने भी अपनी राय रखी.
वीडियो- क्रुनाल पंड्या ने वही मांकड़ रन आउट ट्राई किया जो अश्विन ने किया था, लेकिन इसमें एक अंतर है

Advertisement
Advertisement