
फाफ डु प्लेसिस ने अपनी 54 रन की इनिंग्स में 4 शानदार छक्के लगाए.
बॉलिंग करते हुए पंजाब के कप्तान अश्विन ने सबसे पहले ओपनिंग पार्टनरशिप को तोड़ा. शेन वॉटसन को 26 रन पर आउट किया. डीप मिडविकेट पर शेन का कैच ऑलराउंडर सैम करन ने लपका. 14वें ओवर में अश्विन अपने कोटे का आख़िरी ओवर करने आए. इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर अश्विन ने पहले प्लेसिस और अगली ही गेंद पर रैना को चलता किया. स्टेडियम में लोग अश्विन-अश्विन चिल्लाने लगे. क्योंकि अश्विन हैट-ट्रिक पर थे. स्ट्राइक पर थे रायडू. अश्विन ने कैरम बॉल डाली जिसे रायडू ने डाउन द विकेट की ओर खेला. इस गेंद पर कोई रन तो नहीं आया लेकिन अश्विन हैट-ट्रिक लेने से चूक गए. अश्विन ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए.
आईपीएल 2019 में अभी तक एक हैट-ट्रिक पंजाब के ही सैम करन ने ली है. सैम इंग्लैंड के पहले बॉलर हैं जिनके नाम आईपीएल में हैट-ट्रिक हुई है. डेल्ही कैपिटल्स के खिलाफ सैम की हैट-ट्रिक आईपीएल की 15वीं हैट-ट्रिक थी.
वीडियो- IPL 2019: विराट कोहली की शानदार बैटिंग और 200+ स्कोर के बाद आंद्रे रसल ने भरा RCB में भूसा













