इंडिया वर्सेज़ ऑस्ट्रेलिया (IndvsAus). बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी. चार मैच की इस टेस्ट सीरीज़ के दो मुकाबले हो चुके हैं. ये दोनों ही मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किए. अब तीसरा मुकाबला इंदौर में 1 मार्च से खेला जाना है. और इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियन टीम को बड़ा झटका लगा है. जॉश हेजलवुड इस सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. और टीम के कप्तान पैट कमिंस भी अपने घर लौट रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया के बुरे हाल के बीच टीम छोड़ क्यों चले गए पैट कमिंस और जॉश हेजलवुड!
इंडिया टूर से बाहर हुए दो कंगारू पेसर.


आपको बताएं, इस बात की जानकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रेस रिलीज़ जारी कर दी है. उन्होंने बताया है कि फैमिली प्रॉब्लम के चलते पैट ऑस्ट्रेलिया वापस लौट रहे हैं. हालांकि, इसके साथ ये भी बताया गया है कि पैट इंदौर में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले वापस लौट आएंगे. तीसरा टेस्ट शुरू होने में अभी 10 दिन का समय है.
# घर लौटेंगे हेजलवुडजॉश हेजलवुड के बारे में बताते हुए ऑस्ट्रेलियन कोच एंड्रयू मैक्डॉनल्ड ने कहा कि वो रिहैबिलिटेशन के लिए घर लौट रहे हैं. अकिलीस की शिकायत के कारण वो पहले दो टेस्ट का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे. हाल के हफ्तों में उन्होंने ट्रेनिंग में गेंदबाजी की है. लेकिन उनकी इंजरी जा ही नहीं रही है. जिस कारण वो अब सिडनी लौट कर रिकवरी करेंगे.
इन सबके बीच ऑस्ट्रेलियन टीम के पास एक खुशखबरी ये है कि टीम के पेसर मिचल स्टार्क और कैमरुन ग्रीन मैच फिट हो गए हैं. ऑस्ट्रेलियन कोच के अनुसार, ग्रीन 100 पर्सेंट फिट हैं. और स्टार्क 100 पर्सेंट फिट नहीं होने के बाद भी लाइन में है. बताते चलें, दोनों को उंगली में गंभीर चोट आई थी.
# टीम इंडिया का स्क्वॉडबताते चलें, BCCI ने तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. आखिरी दो मैच में भी जसप्रीत बुमराह टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. और जयदेव उनादकट सौराष्ट्र को रणजी चैम्पियन बना कर टीम में वापस लौट आए हैं.
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर , सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट.
वीडियो: टीम इंडिया में सेलेक्शन पर जयदेव उनादकट ने क्या कहा?


















