The Lallantop

इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने खुद लिखी अपनी बर्बादी की कहानी!

अश्विन के खौफ में ये भूल गए.

Advertisement
post-main-image
ऑस्ट्रेलियन टेस्ट टीम (फोटो - PTI)

‘सीरीज़ तो छोड़िए, वहां पर टेस्ट मैच जीतना भी मुश्किल है. मुझे लगता है, अगर हम इंडिया में जीत जाते हैं तो ये ऐशेज़ सीरीज़ से भी बड़ा होगा.’

इंडिया-ऑस्ट्रेलिया (IndvsAus). नागपुर में पहले टेस्ट मैच के साथ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी शुरू हो गई है. इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलियन टीम के प्लेयर्स विनिंग अप्रोच रखते हुए काफी पॉजिटिव बातें कर रहे थे. वहीं, पूर्व प्लेयर्स पिच का रोना रो रहे थे. और ये दिग्गज़ इस रोने के बीच में अपने प्लेयर्स को सीख देना ही भूल गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

और वो लोग बस पॉजिटिव माइंडसेट के साथ उतर आए. साथ में उन्होंने खूब तैयारी की. जो कि पहले दिन के खेल में थोड़ी सी देखने को भी मिली. मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ ने फाइट करते हुए 200 से ज्यादा गेंदों का सामना करते हुए 82 रन बनाए. इसके बाद अटैकिंग अप्रोच के साथ एलेक्स कैरी और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने मिलकर 68 गेंदों में 53 रन बनाए. और अपनी टीम को 177 रन तक पहुंचा दिया.

यहां तक मैच के हाल के साथ हमने आपको इनकी परफॉर्मेंस के बारे में भी बता दिया. अब ये शो सिली पॉइंट है, तो थोड़ी सिली… लेकिन ज्यादा पॉइंट की बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी गलती बताते है, जिसके कारण वो ये मैच हारेंगे. और बाद में अपने दिग्गज़ खिलाड़ियों को ये जानकारी ना देने के लिए कोसेंगे. तो चलिए फिर शुरू करते हैं.

Advertisement
# INDvsAUS

9 फरवरी 2023 की सुबह से एक आंकड़ा जमकर वायरल है. क्रिकबज़ के अनुसार, बीते 10 सालों में इंडिया ने घर पर खेली सभी 15 सीरीज़ जीती है. इसमें भी इंडियन टीम ने सिर्फ दो टेस्ट मुकाबले गंवाए हैं. एक पुणे में इसी टीम, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और एक मैच साल 2021 में चेन्नई के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ.

ये हार कैसे आई. बताते हैं. बीते 10 सालों में पहला टेस्ट हम हारे साल 2017 में. इंडिया-ऑस्ट्रेलिया पुणे में आमने-सामने थी. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी. अपने स्पिनर्स के सामने बोर्ड पर उन्होंने जैसे-तैसे 260 रन टांगे. और अब आई हमारी टीम की बारी, और जैसे कि रवायत है ऑस्ट्रेलियन फास्ट बोलर्स ने हमारे कुछ बल्लेबाजों को आउट कर अपनी टीम का खाता भी खोल दिया.

इसके बाद का काम इनके स्पिनर ने किया. स्टीव ओ’कीफ ने. इन्होंने इंडिया की पहली पारी में छह विकेट्स निकाले और फिर दूसरी पारी में भी छह विकेट्स. अब आप सोच रहे हैं कि इनके पास ऐसा कौन सा हथियार था, कि इंडियन टीम ऐसे फैल गई? तो बता दें स्टीव लेफ्ट ऑर्म स्पिन गेंदबाजी करते हैं.

Advertisement

और उस समय भी हमारी टीम राइट हैंड बल्लेबाजों से भरी हुई थी. और यही लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन का फायदा स्टीव और ऑस्ट्रेलियन टीम ने उठाया था. इसके बाद इंग्लैंड ने भी यही किया. साल 2021 चेन्नई टेस्ट, जो रूट के 100वें टेस्ट मैच में 200 के लिए ज्यादा याद रखा जाता है.

और इस बीच जनता ये भूल जाती है की इंग्लैंड को ये जीत जो रूट के साथ जैक लीच ने दिलाई थी. जैक लीच. सेम लेफ्ट ऑर्म गेंदबाज. राइट हैंड बैटर्स से भरी इंडियन टीम फिर यहां फैल गई. इस मैच में लीच ने छह विकेट्स निकाले थे. और इसमें पुजारा, रोहित, अश्विन के बड़े विकेट्स शामिल थे.

इन दो टेस्ट मैच की कहानी देखकर आप समझ गए होंगे कि ऑस्ट्रेलियन टीम ने क्या मिस किया है. आप देख ही रहे होंगे कि ये टीम एक भी लेफ्ट आर्म स्पिनर को लेकर नहीं उतरी है. और इसमें भी ऐसा नहीं है कि टीम के पास एक कोई विकल्प उपलब्ध नहीं था.

ऑस्ट्रेलियन टीम के पास एश्टन एगर थे, लेकिन उन्होंने ना जाने क्या सोचकर उनको बाहर बैठाना बेहतर समझा. और अश्विन के खौफ में खोई ऑस्ट्रेलियन टीम, घर पर इंडियन बैटर्स के प्रकोप को ही भूल गई. खैर, ऑस्ट्रेलियन टीम ने गलती की है. तो भरपाई तो करनी पड़ी होगा. इस मैच के बाद सीरीज़ में 1-0 से पीछे होकर. और शुरू में कहा स्टीव स्मिथ का कोट एक बार फिर सिर्फ बातों में ही रह जाना है. 

वीडियो: नागपुर की पिच पर ऑस्ट्रेलिया रो रहा, पर पाकिस्तानी क्यों कूद रहे?

Advertisement