टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर चोटिल हो गए हैं. 20 सितंबर तक उनके रिहैब से वापसी की उम्मीद थी. लेकिन, खबर है कि एक बार फिर उनकी दाहिनी पिंडली (राइट शिन) में नई चोट लग गई है. इस चोट के कारण हार्दिक अब कम से कम 3 सप्ताह के लिए कॉम्पिटिटिव क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे. माने न्यूजीलैंड के वाइट बॉल टूर अब वो टीम का हिस्सा नहीं हो सकेंगे.
हार्दिक अब न्यूजीलैंड सीरीज से भी बाहर! ODI वर्ल्ड कप में ढूंढना पड़ेगा रिप्लेसमेंट?
Hardik to miss NZ Tour : टीम इंडिया के ऑलराउंडर Hardik Pandya चोट के कारण अब न्यूजीलैंड दौरे से भी बाहर हो गए हैं. वेस्टइंडीज सीरीज में जगह नहीं मिलने के बाद इंडिया ए के लिए उन्हें खेलते देखने की उम्मीद थी. लेकिन, अब उनकी ODI स्क्वॉड में वापसी और मुश्किल हो गई है.

दरअसल, पंड्या की रिटर्न टू प्ले की तारीख 20 सितंबर तय की गई थी. इसी कारण, 6 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शुरू होने वाली ODI सीरीज के लिए उन्हें इंडिया ए की टीम में चुना गया था. लेकिन, एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा स्कैन में उनकी एक नई चोट का पता चला है.
BCCI के एक सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर न्यूज एजेंसी को बताया,
यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हार्दिक की ताजा स्कैन रिपोर्ट में उनकी दाहिनी पिंडली में चोट का पता चला है. उन्हें दो हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी गई है. BCCI के मेडिकल पैनल के प्रमुख डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने उनकी रिपोर्ट देखी है. जापान से लौटने के बाद वो उनकी जांच करेंगे. साथ ही ये तय करेंगे कि वो अपना रिहैब कब शुरू कर सकते हैं.
दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होनी है. ये सीरीज 1 नवंबर तक चलेगी. इसके बाद, 4 नवंबर से 15 नवंबर के बीच 5 ODI मुकाबले होंगे. हार्दिक की तब तक टीम में वापसी की कोई संभावना नहीं है.
रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI तो ये चाहता था कि पंड्या एशियन गेम्स में भी टीम के साथ जापान जाएं. बोर्ड की ऑपरेशंंस टीम ने वीजा के लिए उनका पासपोर्ट भी ले लिया था. लेकिन, हार्दिक फिट नहीं हो सके.
ये भी पढ़ें : शुभमन वेस्टइंडीज के खिलाफ बदलेंगे ODI में कप्तानी का रिकॉर्ड?

हार्दिक IPL 2026 से ही चोट से जूझ रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में उनकी वापसी की उम्मीद थी. लेकिन, सीरीज शुरू होने से ठीक पहले फील्डिंग ड्रिल के दौरान उकने घुटने के आसपास तेज दर्द शुरू हो गया. उन्होंने कुछ समय के लिए ब्रेक लिया. कुछ दिन आराम करने का फैसला किया. लेकिन, जैसे ही वो फिटनेस सर्टिफिकेट लेेने के लिए तैयार हुए, दर्द फिर से शुरू हो गया. अब स्कैन में पता चल गया है कि उन्हें चोट लगी है.
32 साल के पंड्या IPL के खत्म होने के बाद से ही बेंगलुरु में रह रहे हैं. वो अब BCCI के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में ही ट्रेनिंग करते हैं. लेकिन पिछले चार महीनों में, तीन बार टीम में वापसी से ठीक पहले वो चोटिल हो जा रहे है. सबसे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ ODI में उनकी टीम में वापसी की उम्मीद थी. लेकिन, वो चोटिल हो गए. फिर इंग्लैंड में T20I टीम में वापसी से पहले भी यही हुआ. अब ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ उतरने से पहले भी उन्हें नई चोट से जूझना पड़ रहा है.
गंभीर उनकी वापसी के लिए थे उत्सुकये टीम इंडिया के ODI वर्ल्ड कप स्क्वॉड में उनकी वापसी की राह भी मुश्किल कर रहा है. हेड कोच गौतम गंभीर ने हाल ही में ये कहा था कि वो हार्दिक की टीम में वापसी के लिए उत्सुक हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें खिलाकर मैनेजमेंट उन्हें ओवरबर्डन नहीं करना चाहता है. लेकिन, वो ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ODI सीरीज को लेकर एक्साइटेड था. उन्हें उम्मीद थी कि हार्दिक वहां खुद को प्रूव करके जल्दी ODI टीम में जगह बनाएंगे. लेकिन, एक बार फिर उनके हाथ निराशा ही लगेगी.
हार्दिक ने आखिरी बार मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में ODI क्रिकेट खेला था. अब अगले वर्ल्ड कप में एक साल का ही समय है. ऐसे लगातार हो रही इंजरी के कारण उनकी टीम में वापसी का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में जब वो स्क्वॉड में शामिल नहीं हुए तो न्यूजीलैंड दौरे को उनकी वापसी के लिए काफी अहम माना जा रहा था. लेकिन, अब वो उस सीरीज में भी टीम में जगह नहीं बना सकेंगे.
अब डोमेस्टिक क्रिकेट में प्रूव करनी पड़ सकती है फिटनेसहार्दिक को लेकर हाल ही में गंभीर ने कहा था कि अभी वो 10 ओवर बॉलिंग नहीं कर सकते हैं. ODI वर्ल्ड कप के लिहाज से वो काफी अहम हैं. लेकिन, नीतीश कुमार रेड्डी के साथ उन्हें खिलाने का गंभीर का सपना पूरा होते अभी तो नज़र नहीं आ रहा है. अगर हार्दिक की इंजरी का यही हाल रहा तो टीम मैनेजमेंट को नीतीश को उनके साथ खिलाने की जगह उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर खिलाना मजबूरी हो जाएगी.
न्यूजीलैंड सीरीज के बाद, अगर पंड्या फिट होते हैं, तो उन्हें जिम्बाब्वे के साथ होने वाले ODI मैचों का इंतजार करना होगा. वरना विजय हजारे या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में फिटनेस साबित करना ही सिर्फ टीम में उनकी वापसी का दरवाजा खोल सकती है.
वीडियो: क्या हार्दिक पंड्या से आगे बढ़ चुकी है BCCI, इंग्लैंड सीरीज में टीम का हिस्सा क्यों नहीं?











