
रैना एक बार फिर टीम इंडिया से खेलते दिखेंगे.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन T-20 मैचों की सीरीज 18-24 फरवरी तक होनी है. टीम के कप्तान विराट कोहली होंगे तो उप कप्तान रोहित शर्मा होंगे. टीम में तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को भी जगह दी गई है. वही उनादकट जो इस बार की आईपीएल बिडिंग में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. माने उन्हें तो एक ही दिन डबल खुशी मिली है. अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर की भी वापसी हुई है.
पूरी टीम भी देख लो-
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकत, शार्दुल ठाकुर.
ये भी पढ़ें-
IPL नीलामी : जयदेव उनादकट पर छप्पर फाड़के बरसा पैसा, बने सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी
KKR को अपने लिए बोली लगाने से खुद गंभीर ने ही मना किया था!
IPL नीलामी में खरीदे गए प्लेयर्स का क्या कहना है
IPL नीलामी लाइव : कौन सा खिलाड़ी कितने में बिका?
अंडर 19 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान दोनों का रिकॉर्ड भयानक है
लल्लनटॉप वीडियो देखें-












