भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है. लेकिन सीरीज से पहले इंडियन टीम के कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर को एक के बाद एक बुरी खबर मिल रही है. पहले जसप्रीत बुमराह और फिर साईं सुदर्शन सीरीज से बाहर हो गए. टीम इन दोनों की गैरमौजूदगी का विकल्प खोज ही रही थी कि अब उन्हें एक और झटका लग गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वॉशिंगटन सुंदर का भी यह सीरीज खेलना मुश्किल लग रहा है.
सुदर्शन-बुमराह तो बाहर हैं ही, श्रीलंका के खिलाफ वॉशिंगटन सुंदर का खेलना भी मुश्किल, वजह ये है
वॉशिंगटन सुंदर को केवल दूसरे टेस्ट के लिए ही चुना गया है. इंग्लैंड के खिलाफ चोटिल होने के बाद से उन्होंने बहुत ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है. ऐसे में उनके वर्कलोड को धीरे-धीरे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है.

वॉशिंगटन सुंदर को हैमस्ट्रिंग इंजरी थी. वह बेंगलुरु में BCCI के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में रिकवरी करने में लगे हैं. ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सुंदर को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता. खासतौर पर ऐसे समय में जब खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने के लिए CoE की आलोचना हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक BCCI के एक सूत्र ने कहा,
इस समय वॉशिंगटन सुंदर के श्रीलंका जाकर खेलने की उम्मीद बहुत कम है. टीम को यह बता दिया गया है ताकि वह इसी के हिसाब से प्लान करे. BCCI मेडिकल टीम को लग रहा है कि इस समय सुंदर को श्रीलंका भेजना सही फैसला नहीं है. हाल ही में कई खिलाड़ी रिकवरी के बाद वापसी करते हुए फिर से चोटिल हो गए हैं.
यह भी पढ़ें- पहले टेस्ट में श्रीलंका की इस टीम से भिड़ेगा भारत, सबसे बड़ी चुनौती कौन होगा?
वॉशिंगटन सुंदर को केवल दूसरे टेस्ट के लिए ही चुना गया है. इंग्लैंड के खिलाफ चोटिल होने के बाद से उन्होंने बहुत ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है. ऐसे में उनके वर्कलोड को धीरे-धीरे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अगर सुंदर टीम का हिस्सा नहीं बन पाते हैं तो सलेक्टर्स सुंदर के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं करेंगे. इस पर आखिरी फैसला अगले हफ्ते किया जाएगा.
बुमराह पर भी आया अपडेटइस बीच जसप्रीत बुमराह को लेकर भी नया अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट में बताया गया कि श्रीलंका में टेस्ट सीरीज़ से पहले CoE बुमराह का वर्कलोड बढ़ाने पर काम कर रहा था. ऐसा लग रहा था कि वह समय पर तैयार नहीं हो पाएंगे. उन्होंने लंबे फॉर्मेट में काफी समय से गेंदबाजी नहीं की है. CoE उन्हें लेकर बहुत सावधानी बरत रहा है. उन्होंने उनकी वापसी के लिए कोई समय-सीमा तय नहीं की है.
वहीं, आकाशदीप ने भी जनवरी 2026 के बाद से कोई मैच नहीं खेला है. वह स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे हैं लेकिन अभी वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं. उनकी फिटनेस को लेकर बोर्ड और मैनेजमेंट को अपडेट नहीं दी गई है.
वीडियो: हरभजन सिंह और पंजाब पुलिस के बीच बढ़ा विवाद, बीच में किसने संभाला मामला?












