The Lallantop

पाकिस्तान का नाटक खत्म, 15 फरवरी को भारत से मैच खेलेगा

पाकिस्तान की सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ मैच खेलने की इजाजत दे दी है. 15 फरवरी को कोलंबों में भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला खेला जाएगा.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान की सरकार ने भारत के साथ मैच खेलने की इजाजत दे दी है (india today)

पाकिस्तान भारत के खिलाफ कोलंबो में होने वाला ICC T20 विश्व कप का मैच खेलेगा. मेन इन ग्रीन टीम को उनकी सरकार से हरी झंडी मिल गई है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी को इसकी आधिकारिक जानकारी दे दी है.

Advertisement

पाकिस्तान सरकार का ये फैसला PCB, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के प्रतिनिधियों के बीच हुई हाई लेवल मीटिंग के बाद आया है. 

जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की अपील पर विचार किया है. इसके साथ ही श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और अन्य सदस्य देशों की ओर से आए सपोर्ट की भी समीक्षा करने के बाद ये फैसला लिया है.

Advertisement

सोमवार, 9 फरवरी की शाम प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने श्रीलंका के राष्ट्रपति कुमार दिसानायके से फोन पर बातचीत की. दोनों देशों ने आपसी सहयोग पर चर्चा की, जिसके बाद शरीफ सरकार ने आदेश जारी किया कि पाकिस्तान सरकार निर्देश देती है कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप में अपने निर्धारित मैच के लिए मैदान में उतरे.

बता दें कि ICC वर्ल्ड कप से बांग्लादेश के बाहर होने का समर्थन करते हुए पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच का बहिष्कार कर दिया था. इसे लेकर काफी दिनों से गतिरोध बना था कि 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा या नहीं. अब इस चर्चा पर विराम लग गया है.

वीडियो: सोशल लिस्ट: Instagram के वायरल वीडियोज पर AI मॉडल्स का कब्ज़ा, इन्हें फॉलो करने वाले लाखों लोग कौन?

Advertisement

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement