The Lallantop

239 गेंदें... ज़ीरो सिक्स, लखनऊ की विकेट ने तो इतिहास बना दिया!

भारत ने न्यूज़ीलैंड को छह विकेट से हराया.

Advertisement
post-main-image
भारत वर्सेस न्यूजीलैंड (PTI)

दूसरे T20I मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को छह विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज़ में 1-1 की बराबरी कर ली है. इस मैच में भारतीय बोलर्स ने कमाल का प्रदर्शन कर न्यूजीलैंड को 99 पर ही रोक दिया. हालांकि, इस टोटल को चेज़ करने में भी मेन इन ब्लू के पसीने छूट गए. ख़ैर, मैच में क्या हुआ, ये बताने से पहले आपको एक रिकॉर्ड के बारे में बता देते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# T20I मैच जिसमें छक्का नहीं लगा

भारत में ऐसा पहली बार हुआ है, कि किसी T20I मैच में एक भी छक्का नहीं लगा. यानी इस पिच पर बैटिंग करना कितना मुश्किल रहा होगा, इसका अंदाज़ा आप खुद ही लगा सकते हैं. मैच में 14 चौके लगे, पर कोई भी बल्लेबाज़ छक्का नहीं लगा सका.

Advertisement

# बिना छक्के के सबसे ज्यादा बोल्स

239 बोल. इस मैच में 239 बोल फेंकी गई. और इन पर एक भी छक्का नहीं आया. फुल मेंबर देशों के बीच खेले गए T20 इंटरनेशनल मैचेज की बात करें, तो इससे पहले ऐसा नहीं हुआ था. इससे पहले मीरपुर में बांग्लादेश और न्यूज़ीलैंड के बीच हुए एक मैच में 238 बोल पर एक भी छक्का नहीं लगा था. आज वो रिकॉर्ड भी टूट गया.

# मैच में क्या हुआ?

न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीता और मिचेल सैंटनर ने बैटिंग करने का फैसला लिया. अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए. उनके अलावा हर बॉलर ने एक-एक विकेट चटकाया. शिवम मावी बिना विकेट लिए वापस आए. न्यूजीलैंड के लिए कैप्टन सैंटनर ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी प्लेयर 15 रन का आंकड़ा भी नहीं पार कर सका.

अब भारत की बारी. 100 रन का टार्गेट, लगा आसानी से चेज़ हो जाएगा. पर हुआ नहीं. माइकल ब्रेसवेल ने चार ओवर में 13 रन देकर शुभमन गिल को आउट किया. ईशान किशन और वॉशिंगटन सुंदर रनआउट हुए. राहुल त्रिपाठी का बल्ला भी अटका-अटका रहा. इसके बाद सूर्यकुमार यादव और कैप्टन हार्दिक पंड्या ने 31 रन की पार्टनरशिप बनाकर भारत को जीत दिलाई. 26 रन की पारी के लिए सूर्या भाऊ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. सीरीज़ का आखिरी और निर्णायक मैच 1 फरवरी को खेला जाना है.

Advertisement

वीडियो: विराट और रोहित को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने राहुल द्रविड़ को सलाह दी है!

Advertisement