संजय मांजरेकर ने मैन ऑफ द मैच पर सवाल उठाए, जडेजा ने मज़े लिए तो मांजरेकर ने जवाब दे दिया
छठे ओवर में ही रोहित ने भारत को जिता दिया था मैच
जो क्रांति आखिर में की, उसका ग्रैंड ट्रेलर था वो.
Advertisement

दर्शकों का अभिवादन स्वीकारते Indian Opener Rohit Sharma
रोहित शर्मा. उन का दिन हो तो उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि सामने कौन सा बोलर है. वह तो मनचाहे एरिया में छक्के जमाते हैं. रोहित की इस धमाकेदार बैटिंग का ताजा शिकार बने हैं कीवी बोलर हामिश बेनेट. पांच मैचों की सीरीज के पहले दो T20I मैच जीतने वाले भारत ने तीसरे मैच में पहले बैटिंग की. कीवी टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. KL राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने आए रोहित पहले ओवर से ही काफी कॉन्फिडेंट दिखे. साउदी द्वारा फेंके गए पहले ओवर में ही रोहित ने पहला चौका मार दिया. दूसरे एंड पर राहुल भी कमाल की लय में थे. उन्होंने दूसरा ओवर लेकर आए हामिश बेनेट की तीसरी बॉल पर छक्का जड़ा. इस ओवर में राहुल और रोहित ने मिलकर 13 रन बटोरे. पहले पांच ओवर्स में भारतीय ओपनर्स ने मिलकर 42 रन जोड़ लिए. रोहित जहां 18 बॉल्स पर 24 वहीं राहुल 12 बॉल्स पर 18 रन बनाकर खेल रहे थे. इसके बाद छठा ओवर लेकर आए हामिश बेनेट. अपने पहले ओवर में 13 रन देने वाले बेनेट ने इस ओवर की शुरुआत अच्छी की. पहली गेंद उन्होंने यॉर्कर लेंथ रखी जिसपर राहुल ने सिंगल लिया.
अब क्रीज पर थे रोहित. रोहित ने ओवर की दूसरी बॉल को स्क्वॉयर लेग बाउंड्री के बाहर छह रन के लिए भेज दिया. दूसरी गेंद पर रोहित ने एक और छक्का जड़ा. अब कैप्टन विलियमसन और टिम साउदी ने मिलकर बेनेट को कुछ समझाया. इसके बाद आई ओवर की चौथी बॉल, बेहद छोटी और विकेट से दूर इस बॉल पर रोहित ने चार रन बटोरे. पांचवीं बॉल बेनेट ने थोड़ी बाहर रखी लेकिन रोहित आसानी से बॉल तक पहुंचे और बेहतरीन टाइमिंग के जरिए इसे चार रन के लिए पॉइंट के पीछे से बाहर भेज दिया. ओवर की आखिरी बॉल पर रोहित ने थोड़ी चहलकदमी की. बॉल तक पहुंचे और फिर उस ओवरपिच बॉल को सीधे बॉलर के ऊपर से छह रन के लिए भेज दिया. ओवर की शुरुआत में 24 रन पर खेल रहे रोहित ने इस ओवर की पांच गेंदों पर 26 रन बटोर लिए. इसके साथ ही उन्होंने अपना पचासा भी पूरा कर लिया. यह T20I में रोहित की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी थी. बेनेट का यह ओवर इस मैच का सबसे महंगा ओवर रहा.
रोहित के धमाके की बदौलत भारत ने अपनी पारी 179 के टोटल पर खत्म की. जवाब में विलियमसन के 95 रन की मदद से न्यूज़ीलैंड ने भी 179 रन ही बनाए. मैच सुपर ओवर में गया. जहां बुमराह ने 17 रन दे दिए. एक बार फिर आए रोहित. भारत को आखिरी दो बॉल्स पर 10 रन बनाने थे. रोहित ने साउदी की दोनों बॉल्स पर लंबे-लंबे छक्के मार भारत को सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त दिला दी.
संजय मांजरेकर ने मैन ऑफ द मैच पर सवाल उठाए, जडेजा ने मज़े लिए तो मांजरेकर ने जवाब दे दिया
संजय मांजरेकर ने मैन ऑफ द मैच पर सवाल उठाए, जडेजा ने मज़े लिए तो मांजरेकर ने जवाब दे दिया
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















