स्टीव स्मिथ और एबी डि वीलियर्स के क्रिकेट वीडियो से बैटिंग सीखते हैं केएल राहुल
विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में KL राहुल ने बवाल काट दिया है
और ऐसा करने वाले वो दुनिया के पहले बैट्समैन हैं.
Advertisement

New Zealand के खिलाफ बैटिंग करते KL Rahul
विकेटकीपर बल्लेबाज KL राहुल की शानदार फॉर्म जारी है. लिमिटेड ओवर्स में गज़ब की बैटिंग कर रहे राहुल ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I मैच में भी हाफ सेंचुरी जड़ दी. ऑकलैंड में हुए इस मैच को भी भारत ने जीता. यह इस सीरीज में राहुल की लगातार दूसरी फिफ्टी थी. राहुल की बदौलत भारत पहली बार न्यूज़ीलैंड को उसी के घर में लगातार दो T20I मैचों में हरा पाया है. पहले मैच में 56 और दूसरे मैच में 57 रन बनाने वाले राहुल ने इन पारियों के जरिए एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. राहुल एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अपनी पहली दो पारियों में हाफ-सेंचुरी मारने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में पहली बार विकेट के पीछे जिम्मेदारी निभाने वाले राहुल T20I में पहली बार भारत के लिए विकेटकीपिंग कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऋषभ पंत को चोट लगने के चलते राहुल को कीपिंग करनी पड़ी थी. राहुल ने दो मैचों में कीपिंग की और अपने प्रदर्शन से कैप्टन कोहली को काफी प्रभावित किया. कोहली ने उस सीरीज के बाद ही संकेत दिए थे कि राहुल को लंबे वक्त के लिए यह जिम्मेदारी दी जा सकती है.
हाल के दिनों में T20I मैचों में भारत की अच्छी फॉर्म में राहुल का बड़ा योगदान रहा है. राहुल ने अपनी पिछली पांच पारियों में चार पचासे लगाए हैं. राहुल की पिछली पांच पारियां 91,45,54,56 और 57 रन की रही हैं. मैच पर लौटें तो न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था. भारतीय बोलर्स ने पिछले मैच से सबक लेकर इस मैच में बेहद कसी हुई बोलिंग की. कीवी टीम निर्धारित 20 ओवर्स में पांच विकेट खोकर 132 रन ही बना पाई. जवाब में भारत ने 17.3 ओवर्स में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया. भारत के लिए राहुल ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए. उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 44 रन की पारी खेली.
स्टीव स्मिथ और एबी डि वीलियर्स के क्रिकेट वीडियो से बैटिंग सीखते हैं केएल राहुल
स्टीव स्मिथ और एबी डि वीलियर्स के क्रिकेट वीडियो से बैटिंग सीखते हैं केएल राहुल
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















