IPL 2026 मुंबई इंडियंस के लिए अब तक किसी बुरे सपना जैसा रहा है. टीम इस सीजन अब तक पांच मैच खेल चुकी है, और केवल एक में ही उसे जीत मिली है. हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी MI पॉइंट्स टेबल में लास्ट पोजीशन पर है. मुंबई का हाल ऐसा क्यों हुआ, इसे लेकर हर कोई अलग-अलग दावे कर रहा है. पूर्व साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने MI की इस परफॉर्मेंस के पीछे T20 वर्ल्ड कप जीत एक बड़ी वजह है.
मुंबई का फ्लॉप फॉर्म T20 वर्ल्ड कप की वजह से! फाफ डु प्लेसिस का बड़ा दवा
IPL 2026 में टॉप 25 बैटर्स में मुंबई का एक भी खिलाड़ी नहीं है. वहीं, बॉलिंग की बात करें तो टॉप 15 में मुंबई का एक भी बॉलर शामिल नहीं है.


मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अब तक चार पारियों में केवल 81 रन बनाए हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव ने 106 और तिलक वर्मा ने 43 रन स्कोर किए हैं. स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह को इस IPL अब तक एक भी विकेट नहीं मिला है. MI की इस परफॉर्मेंस पर फाफ डु प्लेसिस ने ESPN से बताया,
अगर आप IPL पर नजर डालें, तो T20 वर्ल्ड कप के कई ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिनका प्रदर्शन इस बार कुछ खास नहीं रहा है.
अपनी बात जारी रखते हुए फाफ ने आगे कहा,
इससे पता चलता है कि एक स्तर होता है. जब कोई टीम इतनी शानदार चीजें कर चुकी हो और इतनी सफलता हासिल कर चुकी हो, तो आप यह कैसे सुनिश्चित करते हैं कि आपकी भूख उतनी ही मजबूत बनी रहे? क्योंकि हम मशीन तो नहीं हैं, है ना? हम इंसान हैं. तो आप हर मैच में अच्छा करने की अपनी इंटेनसिटी और अपनी भूख को कैसे बनाए रख सकते हैं?
यह भी पढ़ें- केडी जाधव को पद्म विभूषण मिलेगा! हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को 4 मई तक का समय दिया
डु प्लेसिस के मुताबिक यह दिक्कत सिर्फ मुंबई इंडियंस के साथ नहीं है. वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली टीम के खिलाड़ी जिस भी टीम के लिए खेल रहे हैं, वो संघर्ष कर रहे हैं. डु प्लेसिस ने कहा,
ऐसा नहीं है कि मुंबई के खराब प्रदर्शन की यही वजह है, लेकिन यह दिलचस्प बात है कि इस IPL में कई इंटरनेशनल भारतीय प्लेयर्स कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. बल्कि, उनके साथ खेले बाकी प्लेयर्स इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में हैं.
बता दें कि IPL 2026 में टॉप 25 बैटर्स में मुंबई का एक भी खिलाड़ी नहीं है. वहीं, बॉलिंग की बात करें तो टॉप 15 में मुंबई का एक भी बॉलर शामिल नहीं है. अब तो हार्दिक पंड्या की कप्तानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. उन्हें रोहित शर्मा से रिप्लेस तक करने की चर्चा होने लगी है.
वीडियो: BCCI ने अजित अगरकर को लेकर किया बड़ा फैसला? सूर्य कुमार यादव की चिंता बढ़ी




















