The Lallantop

श्रेयस अय्यर को मिलेगी टीम इंडिया की कप्तानी! BCCI की बड़ी प्लानिंग

BCCI के इस फैसले के पीछे टीम इंडिया का शेड्यूल एक बड़ी वजह है. भारत को इस साल एक ही साथ एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज खेलनी है. यही कारण है कि बोर्ड खिलाड़ियों का बड़ा पूल तैयार कर रहा है.

Advertisement
post-main-image
श्रेयस अय्यर IPL में काफी समय से कप्तानी कर रहे हैं. (Photo-PTI)

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के फैंस के लिए बड़ी गुडन्यूज है. अय्यर को जल्द ही टीम इंडिया की कप्तानी मिलने वाली है. बोर्ड के नए प्लान के मुताबिक वह 30-35 खिलाड़ियों का एक ऐसा पूल तैयार कर रहा है, जिससे दो T20 टीमें एक साथ भारत के लिए खेल सकेंगी. इस नई टीम के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान के तौर पर भी देखा जा रहा है.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
BCCI का प्लान

BCCI के इस फैसले के पीछे टीम इंडिया का शेड्यूल एक बड़ी वजह है. भारत को इस साल एक ही साथ एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज खेलनी है. यही कारण है कि बोर्ड खिलाड़ियों का बड़ा पूल तैयार कर रहा है.

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI के सूत्र ने कहा,

Advertisement

एशियान गेम्स और भारत बनाम वेस्टइंडीज T20 सीरीज एक ही समय पर होने वाली हैं. इसलिए हमें दो T20 टीमें उतारनी होंगी. अभी से 30-35 क्रिकेटरों का एक पूल तैयार रखना जरूरी है, जिन्हें इंटरनेशनल मैचों के लिए बुलाया जा सके. आयरलैंड के आने वाले दौरे के लिए, UK के ज़्यादातर दौरों की तरह ही, टीम में खिलाड़ियों का एक बड़ा पूल रखा जाएगा. यह सिलसिला एशियाई खेलों तक जारी रहेगा.

इस प्लान का पहला टेस्ट आयरलैंड दौरे पर होगा. आमतौर पर इस तरह के दौरों पर भारत की B टीम को भेजा जाता है. लेकिन इस साल कुछ अलग होगा. पूल से उन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जो कि एशियन गेम्स भी खेल सकते हैं. इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ भी तीन T20 मैचों की सीरीज में इसी तरह की टीम नजर आ सकती है.

पूल में IPL के कई सितारे

पूल में ज्यादातर खिलाड़ियों का सेलेक्शन IPL की तर्ज पर किया जाएगा. इसमें वैभव सूर्ववंशी, यशस्वी जायसवाल, प्रियांश आर्या और अंगकृष रघुवंशी जैसे नाम शामिल हैं. ये सभी बैटर्स इस सीजन फियरलेस अंदाज में नजर आए हैं. वहीं मौजूदा IPL चैंपियन कप्तान रजत पाटीदार और आयूष बडोनी भी सेलेक्टर्स की नजर में हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- भारत डोपिंग में नंबर 1! वर्ल्ड एथलेटिक्स ने किया शर्मसार करने वाला ऐलान 

ऑलराउंडर के तौर पर शशांक सिंह और अनुकूल रॉय का नाम सामने आया है. वहीं गेंदबाजों में रवि बिश्नोई, खलील अहमद, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा और कार्तिक त्यागी के नाम पर चर्चा हो रही है. विकेटकीपर की बात करें तो ध्रुव जुरेल का नाम सबसे आगे है. मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा श्रेयस अय्यर को कप्तानी का दावेदार बताया जा रहा है. 

श्रेयस अय्यर को कप्तानी

श्रेयस IPL 2026 में बल्लेबाजी और कप्तानी में शानदार फॉर्म में है. वो पंजाब किंग्स को गजब तरीके से लीड कर रहे हैं. पिछले सीजन उन्होंने पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाया था. वहीं 2023 में KKR को लीड करते हुए ट्रॉफी दिलाई. श्रेयस T20 में नंबर तीन या चार पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. ऐसे में अब अय्यर को कप्तान के तौर पर देखनी की फैंस की इच्छा जल्द ही पूरी हो सकती है.

वीडियो: पंजाब किंग्स और लखनऊ जायंट्स के बीच श्रेयस अय्यर का रिएक्शन क्यों वायरल?

Advertisement