The Lallantop

‘टीम में जगह डिजर्व नहीं करता’, रिजवान ने T20 से रिटायरमेंट पर सीधा जवाब दिया

रिजवान फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में रावलपिंडी पिंडिज की कप्तानी कर रहे हैं. टूर्नामेंट में उनकी टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है.

Advertisement
post-main-image
रिजवान खुद भी टूर्नामेंट में परफॉर्मेंस नहीं दे पाए हैं. 7 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 107 रन निकले हैं. (फोटो- AP)

पाकिस्तान के विकेटकीपर बैटर मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की बैटिंग को लेकर पिछले कुछ महीनों से सवाल खड़े किए जा रहे हैं. बाबर से जब एक रिपोर्टर ने इसको लेकर सवाल किया था, तो वो भड़क गए थे. कुछ ऐसा ही सवाल अब मोहम्मद रिजवान से किया गया. T20 क्रिकेट से रिटायरमेंट की सलाह पर रिजवान ने साफ जवाब दिया है. एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या अब T20 क्रिकेट छोड़ देना बेहतर होगा? इस पर रिजवान ने कहा कि वो पाकिस्तान टीम में जगह डिजर्व नहीं करते हैं. लेकिन उन्होंने रिटायर होने से साफ इनकार कर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रिजवान फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में रावलपिंडी पिंडिज की कप्तानी कर रहे हैं. टूर्नामेंट में उनकी टीम की परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर ने T20 क्रिकेट में उनकी फॉर्म को लेकर सवाल कर दिया. इस पर रिजवान ने कहा,

"जब मैं बिग बैश खेल रहा था, तब टीम चुनी जा रही थी. मैंने खुद कहा था कि मेरे मौजूदा प्रदर्शन से मैं पाकिस्तान टीम में होने का हकदार नहीं हूं. लेकिन हम भी इंसान हैं. मैंने शुरुआत में गलती मान ली कि मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं है. इसका मतलब ये नहीं कि मैं हार मान लूं, बैठ जाऊं या क्रिकेट छोड़ दूं. अगर मुझमें ताकत है तो मैं कोशिश करूंगा."

Advertisement

रिजवान ने आगे कहा,

"क्रिकेट मेरे लिए जुनून है. मैं T20, टेस्ट और वनडे सभी फॉर्मेट खेलता हूं. मुझे क्रिकेट से बहुत प्यार है. मैं जीवन में और कुछ नहीं जानता. मेरे पास कोई बिजनेस नहीं है, कोई दूसरा खेल नहीं खेलता. क्रिकेट ही मेरे लिए सब कुछ है. हां, अभी मेरी परफॉर्मेंस ठीक नहीं है. लेकिन अल्लाह की मर्जी से मेरी मेहनत कभी कम नहीं हुई. मैंने हमेशा मेहनत की है.”

रिजवान की टीम ने PSL में अब तक 7 मैच खेले और टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई है. टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. रिजवान खुद भी टूर्नामेंट में परफॉर्मेंस नहीं दे पाए हैं. 7 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 107 रन निकले हैं.

Advertisement

इससे पहले बिग बैश लीग (BBL) में भी उनका प्रदर्शन खराब रहा था, जिसकी काफी आलोचना हुई. दिसंबर 2024 के बाद उन्होंने पाकिस्तान के लिए T20 मैच नहीं खेला है.

पाकिस्तान क्रिकेट में रिजवान लंबे समय से विकेटकीपिंग और बैटिंग दोनों में योगदान देते रहे हैं. लेकिन T20 फॉर्मेट में पिछले कुछ समय से उनका बल्ला नहीं चल रहा. कई लोग युवा खिलाड़ियों को मौका देने की बात कर रहे हैं. फिर भी रिजवान का कहना है कि वो मेहनत से वापसी करेंगे.

वीडियो: बाबर आजम के बैटिंग पर किसने सवाल उठाए?

Advertisement