इंडिया वरसे साउथ अफ़्रीका. तीसरा और आख़िरी टेस्ट. इंडिया पहले दो टेस्ट हार चुका है. तीसरे टेस्ट के लिए जद्दोजहद चल रही है. जोहान्सबर्ग की पिच ने भी प्लेयर्स की भरपूर परीक्षा ली. तीसरे दिन की हालत ये गई थी कि अम्पायर्स को पिच की वजह से मैच रोकना पड़ा. पिच में बहुत ही अजीब उछाल आ गया था और उस पर खेलना खतरनाक लगता जा रहा था. हांलाकि चौथे दिन मैच शुरू हुआ. चौथे दिन शुरुआत में इंडिया ने कुछ महीन गेंदबाजी ज़रूर की लेकिन किस्मत ने उनका बहुत साथ नहीं दिया और हाशीम आमला और एल्गार ने मिलकर 119 रन की पार्टनरशिप बनाई. ये पार्टनरशिप इंडिया से मैच छीनती दिख रही थी लेकिन फिर इशांत शर्मा ने आमला और बुमराह ने नए बैट्समैन डिविलियर्स का विकेट लेकर मामला बैलेंस में ला दिया. अब मैच फिर से 50-50 का हो गया था. लेकिन फिर थोड़ी ही देर में पलड़ा इंडिया की और झुका जब ईशांत ने डु प्लेसी को बोल्ड कर दिया. गेंद की लेंथ वहीं थीं जहां बुमराह की गेंद पड़कर एक्स्ट्रा बाउंस के साथ डिविलियर्स का विकेट दे गई थी. ये वाली बॉल नीचे रह गई और अंदर घुसती हुई डुप्लेसी के विकेटों को चटका गई.
मजा यहीं तक नहीं रुका रहा. इसके बाद नए बल्लेबाज डि कॉक ने पिच पर आने के 10 मिनट बाद तक बैटिंग करने का मौका ही नहीं पाया. बड़ी देर बाद जब उन्हें पहली गेंद खेलने को मिली तो बुमराह ने राउंड द विकेट आकर उनके लिए अंदर आती गेंद फेंकी और वो गेंद की लाइन मिस कर गए. डि कॉक पहली ही गेंद पर वापस पवेलियन जाते दिखे. इंडिया मैच में पूरी तरह से वापस आ चुका था और ड्राइविंग सीट में था. और ये बात कोहली के हाव भाव देखकर साफ़ मालूम चल रहे थे.
ये भी पढ़ें:
IPL नीलामी के चक्कर में साउथ अफ़्रीका के ये दो विकेट मिस हो गए हों तो यहां देखो