भारतीय महिला ए टीम ने एमर्जिंग एशिया कप (Emerging Asia Cup) का खिताब एक बार फिर अपने नाम किया है. थाईलैंड की राजधानी में खेले गए फाइनल में टीम का सामना बांग्लादेश से था. भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए. इसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 19.1 ओवर में 88 रन पर सिमट गई. भारतीय टीम की जीत में तेजल हसबनीस (Tejal Hasnabis) और प्रेमा रावत (Prema Rawat) का अहम रोल रहा.
इंडिया ए विमेंस टीम बनी एमर्जिंग एशिया कप चैंपियन
भारत को इस टूर्नामेंट के पहले मैच में यूएई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद टीम कोई मैच नहीं हारी. राधा यादव की कप्तानी में टीम ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया.


पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम जल्द ही संकट में घिर गई. 44 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में थी. लेकिन तेजल ने 34 गेंद में नाबाद 51 रन की प्रभावी पारी खेलकर भारत को 20 ओवर में सात विकेट पर 134 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने 150 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. उन्होंने कप्तान राधा यादव (30 गेंद में 36 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी भी की. इन दोनों के अलावा वृंदा दिनेश ने 19 रन की पारी खेली. बांग्लादेश की ओर से कप्तान फाहिमा खातून ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए.
इसके बाद भारतीय स्पिनर्स ने बांग्लादेशी टीम को घुटने टेकने को मजबूर किया. बांग्लादेश ने तीसरे ओवर में 12 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाने के बाद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम कभी लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी.
यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप में भारत को हराने का दम किस टीम में है?
भारतीय स्पिनर्स के सामने बांग्लादेश ने टेके घुटनेबांग्लादेश ने पहला विकेट इशमा तंजीम के रूप में गंवाया जो तेज गेंदबाज साइमा ठाकोर का शिकार बनीं. प्रेमा ने शमीमा सुल्ताना को अतिरिक्त उछाल लेती शानदार लेग स्पिन पर आउट किया. सादिया अख्तर भी प्रेमा का ही शिकार बनीं, जिन्होंने 18 रन बनाए. उनके अलावा केवल कप्तान फाहिमा ही दहाई का आंकड़ा छू पाए. प्रेमा रावत ने चार ओवर के स्पैल में 12 रन देकर तीन विकेट लिए. वहीं, तनुजा कंवर और सोनिया मेंधिया ने 2-2 विकेट झटके. वहीं, मिन्नु मानी, राधा यादव और साइम ठाकोर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
भारत को इस टूर्नामेंट के पहले मैच में यूएई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद टीम कोई मैच नहीं हारी. ग्रुप राउंड में उन्होंने पाकिस्तान और नेपाल को हराया. वहीं, सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट से जीत हासिल की. भारत ने 2023 में भी बांग्लादेश एक को हराकर ही खिताब अपने नाम किया था.
वीडियो: बाबर आजम के बैटिंग पर किसने सवाल उठाए?













.webp?width=275)




.webp?width=120)
