The Lallantop

भारत की फुटबॉल टीम का ऐलान, पनामा, ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ दम दिखाएगी टीम इंडिया

पनामा, ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए भारत की फुटबॉल टीम (India Footbal Team) का ऐलान कर दिया गया है. 26 मेंबर्स वाली भारतीय टीम की घोषणा हेड कोच खालिद जमील (Khalid Jamil) ने की. इन टीमों के खिलाफ भारत की टीम 3 फ्रेंडली मैच खेलेगी.

Advertisement
post-main-image
पनामा, ब्राजील और उरुग्वे जैसी टीमों के खिलाफ खेलेगी भारत की फुटबॉल टीम (फोटो- Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय फुटबॉल टीम के हेड कोच खालिद जमील ने सितंबर-अक्टूबर के इंटरनेशनल विंडो के लिए 26 मेंबर्स वाली टीम घोषित की है, जो पनामा, ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ तीन फ्रेंडली मैच खेलेगी।
  • टीम इंडिया को चुनौतीपूर्ण मुकाबलों का सामना करना है क्योंकि पनामा, ब्राजील और उरुग्वे ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लिया था, जिससे भारतीय टीम के लिए यह मुकाबले अनुभव बढ़ाने का अवसर हैं।
  • भारत की नेशनल टीम 14 सितंबर से बेंगलुरु में प्रशिक्षण शुरू करेगी और 26 सितंबर को पनामा से मैच से अभियान शुरू करके तीनों मैचों के जरिए अपनी क्षमता साबित करने का प्रयास करेगी।

भारत की फुटबॉल टीम के लिए सितंबर-अक्टूबर का इंटरनेशनल विंडो काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है. इसके लिए भारतीय फुटबॉल टीम के हेड कोच खालिद जमील ने 26 मेंबर्स वाली टीम की घोषणा कर दी है. भारत की यह टीम  पनामा, ब्राजील और उरुग्वे जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ तीन फ्रेंडली मैच खेलेगी. ब्लू टाइगर्स को ऐसी हाई प्रोफाइल टीमों के खिलाफ कम ही मुकाबले खेलने को मिलते हैं.

Advertisement

टीम इंडिया इन फ्रेंडशिप मैचों के लिए अपने अभियान की शुरुआत 26 सितंबर से करेगी. इसी दिन भारतीय टीम पनामा के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी. यह मुकाबला बेंगलुरु के श्री कांतीरावा स्टेडिम में होगा. दुनिया के 44वें नंबर की टीम पनामा ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 में पार्टिसिपेट किया था. पनामा के खिलाफ भारतीय फुटबॉल टीम के दमखम का टेस्ट होगा. यह पहला मौका होगा, जब भारत पनामा से खेलेगा.  

दो सप्ताह तैयारी करेगी टीम इंडिया

भारत की नेशनल टीम का कैंप 14 सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा. जहां खालिद जमील की टीम जमकर तैयारी करेगी. पनामा के खिलाफ मैच के बाद, भारत की टीम 28 सितंबर को कोलकाता रवाना होगी. कोलकाता में ही टीम इंडिया को अगले दो अहम मैच खेलने हैं.

Advertisement
3 अक्टूबर को ब्राजील से मुकाबला

भारतीय टीम के लिए 3 अक्टूबर का दिन काफी चैलेंजिंग होगा. इस दिन टीम इंडिया पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील से भिड़ेगी. यह मुकाबला विवेकानंद युवा भारतीय क्रीडांगन में खेला जाएगा. इसके बाद, ब्लू टाइगर्स एक और हैवीवेट टीम से भिड़ेंगे. 6 अक्टूबर को टीम इंडिया दो बार की वर्ल्ड चैंपियन रही उरुग्वे से खेलेगी. भारत के खिलाफ खेलने वाली सभी तीनों टीमों ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लिया था.  

भारत की 26 मेंबर्स वाली टीम में 6 गोलकीपर्स, 8 डिफेंडर्स, 8 मिडफील्डर्स और 6 फॉरवर्ड्स शामिल हैं. टीम में गुरप्रीत सिंह संधू, अनिरुद्ध थापा, अनवर अली और मनवीर सिंह जैसे अनुभवी प्लेयर हैं. जबकि, रयान विलियम्स अटैकिंग ग्रुप का पार्ट हैं.

हेड कोच खालिद जमील के लिए यह विंडो टीम को परखने का बेहतरीन मौका है. टीम इंडिया को इतनी दमदार टीमों के खिलाफ खेलने के मौका नहीं मिलता है. इसलिए, भारत के लिए ये तीनों मैच अहम होंगे. इन मैचों में इंडियन प्लेयर्स को बेहतर एक्सपीरिएंस मिलेगा. साथ ही जमील को पता चलेगा कि उनकी टीम में कितनी दम है. AIFF के अधिकारियों ने पनामा के खिलाफ मैच को भारत का अहम टेस्ट बताया है. पनामा की टीम फुटबॉल रैंकिंग में 50वें नंबर पर है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के 7 प्लेयर्स की छुट्टी, इंग्लैंड से हार के बाद दोनों कोच से कहा घर जाकर बैठो

भारत की 26 सदस्यीय टीम

पनामा, ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ खेलने वाली भारत की 26 मेंबर्स वाली टीम इस प्रकार है.

गोलकीपर्स- एल्बिनो गोम्स, गुरप्रीत सिंह संधू, प्रभसुखन सिंह गिल और सोम कुमार.

डिफेंडर्स- अभिषेक सिंह टेकचाम, आकाश मिश्रा, अनवर अली, बिजॉय वर्गीज, हमिंगथनमाविया राल्टे, जय गुप्ता, प्रमवीर और  रिकी मीतेई हाओबाम.

मिडफील्डर्स- अनिरुद्ध थापा, आशिक कुरुनियन, फारुख चौधरी, लालेंगमाविया राल्टे, मैकार्टन निक्सन, मोहम्मद सनान, रिकी शाबोंग और  सहल अब्दुल समद.

फॉरवर्ड्स- एडमंड लालरिंडिका, इरफान याडवाड, मनवीर सिंह, रहीम अली, रयान विलियम्स और  विक्रम प्रताप सिंह.

वीडियो: Lionel Messi ने MLS मैच में दागे 4 गोल, 1 गोल में Assist भी दिया | Inter Miami vs CF Montreal

Advertisement