The Lallantop

भारतीय फुटबॉल की महाबेइज्जती! पैसे नहीं आए तो स्टेडियम में कोच-खिलाड़ियों को घुसने नहीं दिया

भारतीय फुटबॉल टीम के हेड कोच खालिद जमील और तीन प्लेयर्स को कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल स्टेडियम में एंट्री नहीं दी गई. टीम के हेड कोच और तीन खिलाड़ी 31 मार्च को हांगकांग के खिलाफ होने वाले मैच से पहले, स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे थे.

Advertisement
post-main-image
भारतीय फुटबॉल टीम के हेड कोच और 3 प्लेयर्स को स्टेडियम में नहीं मिली एंट्री (फोटो- AIFF)

भारत की फुटबॉल टीम को हांगकांग के खिलाफ एएफसी एशियन कप क्वालीफायर मुकाबले से पहले एक अप्रत्याशित घटना का सामना करना पड़ा. टीम के हेड कोच खालिद जमील और तीन प्लेयर्स को कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल स्टेडियम में एंट्री नहीं दी गई. टीम के हेड कोच और तीन खिलाड़ी 31 मार्च को हांगकांग के खिलाफ होने वाले मैच से पहले, स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे थे. इस घटना की वजह केरल फुटबॉल एसोसिएशन (KFA) का ग्रेटर कोचीन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GCDA) को मैच के लिए सिक्योरिटी डिपोजिट राशि का भुगतान नहीं करना है.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे के मुताबिक, भारतीय फुटबॉल टीम हांगकांग के खिलाफ मैच से पहले तय प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंची थी. लेकिन, टीम के हेड कोच खालिद जमील और तीन खिलाड़ियों आशिक कुरुनियान, साहल अब्दुल समद और बिजॉय वर्गीस को ग्रेटर कोचीन डेवलपमेंट अथॉरिटी के सिक्योरिटी स्टाफ ने गेट पर रोक लिया.

क्या है विवाद?

रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला स्टेडियम के मालिक ग्रेटर कोचीन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GCDA) और केरल फुटबॉल एसोसिएशन (KFA) के बीच बकाया धनराशि को लेकर है. केरल फुटबॉल एसोसिएशन को हांगकांग के खिलाफ मैच के लिए 4 दिनों तक स्टेडियम बुक करना था. इसके एवज में उसे जीसीडीए को एक निश्चित सिक्योरिटी डिपॉजिट करना था. जो समय पर डिपॉजिट नहीं किया गया. इसी कारण, स्टेडियम प्रशासन ने टीम के हेड कोच सहित तीन खिलाड़ियों को प्रवेश करने से रोक दिया. रिपोर्ट में कहा गया है कि जीसीडीए ने 20 से 25 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट, और 3 लाख रुपये किराए के तौर पर मांगे थे.

Advertisement

ये भी पढ़ें: Olympics में ट्रांसजेंडर महिला एथलीटों पर बैन, इसमें भी डॉनल्ड ट्रंप का हाथ?

मैच पर असर नहीं होगा

इस मुद्दे पर बात करते हुए केरल फुटबॉल एसोसिएशन के प्रेसीडेंट नवास मीरान ने इसे एक टेक्निकल प्रॉब्लम बताया. प्रेसीडेंट ने भरोसा दिलाया कि मैच तय शेड्यूल के मुताबिक होगा. उन्होंने कहा,

 ‘हांगकांग के खिलाफ एशियन कप क्वालीफायर मैच प्लान के मुताबिक होगा. गुरुवार को जो कुछ हुआ वह एक छोटी सी टेक्निकल प्रॉब्लम थी. इसे जल्दी ही ठीक कर लिया जाएगा.’

Advertisement

मैच की अहमियत को देखते हुए यह घटना भारतीय फुटबॉल को शर्मसार करने वाली है. कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय टीम 10 साल बाद मैच खेलेगी. इससे पहले भारतीय फुटबॉल टीम ने यहां पर साल 2016 में आखिरी बार मैच खेला था.

पहले भी हुआ है विवाद

यह पहला मौका नहीं है, जब जेसीडीए और केरल फुटबॉल एसोसिएशन के बीच सिक्योरिटी डिपॉजिट के चलते प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द करनी पड़ी हो. इससे पहले 21 फरवरी 2026 को इसी विवाद के चलते इंडियन सुपर लीग में केरला ब्लास्टर्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रोक दी गई थी.

वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?

Advertisement