The Lallantop

आम का बाग लीज पर लिया, रिकवरी एजेंटों ने इतना सताया कि पिता ने परिवार की हत्या कर दी

Telangana Man kills Wife, Children before Suicide: ये मामला खिल्ला घनपुर मंडल के सालकलापुर गांव के पास आम के बाघ में हुआ. देवरकाद्रा मंडल के डोकुर गांव के रहने वाले नरसिम्हुलु अपने परिवार के साथ आम के बाग में रह रहा था. इसे उसने लीज पर लिया था.

Advertisement
post-main-image
म़ृतक लोन रिकवरी के दबाव से परेशान था. (फोटो-सांकेतिक फोटो)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तेलंगाना के वनपर्थी में नरसिम्हुलु ने होम लोन और कर्ज की परेशानियों के कारण पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली।
  • नरसिम्हुलु को लोन रिकवरी एजेंटों द्वारा मानसिक उत्पीड़न और अपमान का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उसने वीडियो रिकॉर्ड करके अपनी समस्या बताई।
  • पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसमें आर्थिक तंगी और लोन रिकवरी से जुड़ी परिस्थितियों की भी जांच हो रही है।

तेलंगाना के वनपर्थी में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद की भी जान ले ली. मरने से पहले मृतक ने एक वीडियो भी बनाया था. इसमें उसने लोन रिकवरी के दबाव से परेशान आकर ये कदम उठाने की बात की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मृतकों के नाम पति नरसिम्हुलु, पत्नी येल्लम्मा, बेटे साई निहाल और बेटी साहिती के रूप में हुई है. सभी की उम्र 12 से 40 वर्ष के बीच बताई गई है. ये सभी देवरकाद्रा मंडल के डोकुर गांव के रहने वाले थे. फिलहाल खिल्ला घनपुर मंडल के सालकलापुर गांव के पास एक आम के बाग में रह रहे थे. ये बाग उन्होंने लीज पर लिया था. इसी बाग में सबके शव मिले हैं. पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे मामले की जांच चल रही है.

मरने से पहले मृतक ने बनाया वीडियो

इंडिया टुडे से जुड़े पत्रकार अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक, नरसिम्हुलु ने परिवार की हत्या और खुद की जान लेने से पहले रिकॉर्ड किए वीडियो में होम लोन और बढ़ते कर्ज को लेकर गंभीर उत्पीड़न और मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही.  

Advertisement

मृतक ने दावा किया कि कर्ज देने वालों ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित और अपमानित किया. उन्होंने कानूनी मदद मांगी. और कर्ज चुकाने के लिए थोड़ा और समय देने की गुहार लगाई. लेकिन कुछ नहीं हुआ.

नरसिम्हुलु ने आगे आरोप लगाया कि लोन रिकवरी एजेंटों ने उनके घर की दीवारों पर लिख दिया था कि ये संपत्ति जब्त कर ली गई है. उनके घर से सोने-चांदी के गहने भी उठा ले गए थे. जिसके बाद उन्होंने फाइनेंस कंपनियों और कर्ज देने वालों से अपील की कि वे "कर्ज लेने वालों की मुश्किलों को समझें." और उन्हें परेशान न करें.

लास्ट में मृतक ने कथित तौर पर कहा कि वे अपने परिवार के साथ ये कदम इसलिए उठा रहे हैं क्योंकि वह अब और अपमान और दबाव बर्दाश्त नहीं कर सकते.

Advertisement
पुलिस ने की मामले की जांच शुरू 

वनपर्थी के DSP गिरी बाबू ने घटनास्थल का दौरा कर मामला दर्ज कर लिया है. सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पुलिस का मानना है कि मृतक ने पहले पत्नी और दोनों बच्चों को बांधकर मार डाला, फिर खुद की जान ले ली. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जिसमें आर्थिक तंगी और लोन रिकवरी से जुड़ा कथित उत्पीड़न शामिल है.

वीडियो: अमेरिकी सांसद पाकिस्तान पर क्यों भड़के?

Advertisement