The Lallantop

हार्दिक पंड्या की टीम पर लगा फ़ाइन, साथ में वेस्ट इंडीज़ भी नपी!

हल्की हुई दोनों टीम्स की जेब.

Advertisement
post-main-image
भारत और वेस्ट इंडीज़ के प्लेयर्स पर लगा फ़ाइन (एपी फ़ोटो)

भारत और वेस्ट इंडीज़ पर फ़ाइन लगा है. दोनों ही टीम्स पर ये फ़ाइन स्लो ओवर रेट के लिए लगा. त्रिनिदाद एंड टोबागो में खेले गए इस मैच के दौरान दोनों ही टीम्स तय वक्त में अपने कोटे के ओवर्स नहीं फेंक पाईं. भारत पर मैच फ़ीस का पांच फीसदी का ज़ुर्माना लगा. जबकि वेस्ट इंडीज़ पर 10 फीसदी का. भारत ने तय वक्त में एक ओवर जबकि वेस्ट इंडीज़ ने दो ओवर्स कम फेंके थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रेफ़रीज़ के लिए एमिरेट्स ICC एलीट पैनल के रिची रिचर्डसन ने हार्दिक पंड्या और रोवमन पॉवेल की कप्तानी वाली टीम्स पर फ़ाइन लगाया. ICC के कोड ऑफ़ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के मुताबिक, तय वक्त में फ़ेंके गए हर कम ओवर के लिए प्लेयर्स पर मैच फ़ीस का पांच परसेंट ज़ुर्माना लगता है. यह ज़ुर्माना अधिकतम 50 परसेंट हो सकता है.

पंड्या और पॉवेल ने ग़लती मानते हुए ये ज़ुर्माना स्वीकार किया. इसलिए इस मामले पर सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. दोनों टीम्स पर ये आरोप ऑन फ़ील्ड अंपायर्स ग्रेगरी ब्रैथवेट और पैट्रिक गस्टर्ड के साथ थर्ड अंपायर निगेल डेगिड और चौथे अंपायर लेस्ली रीफ़र ने लगाए थे.

Advertisement

हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ़ पहला T20I हार गई है. त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में हुए इस मैच को भारत ने चार रन से गंवाया. पांच मैच की सीरीज़ में अब भारत 1-0 से पीछे है. वर्ल्ड नंबर वन T20I टीम भारत, इस मैच में जीत के लिए जरूरी 150 रन नहीं बना पाया. सातवें नंबर की टीम वेस्ट इंडीज़ ने उन्हें 145/9 के टोटल पर रोक लिया.

इससे पहले वेस्ट इंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी. टीम ने ठीकठाक शुरुआत की. पहले चार ओवर्स में बिना विकेट खोए 29 रन बना लिए. ब्रैंडन किंग अच्छे टच में लग रहे थे. लेकिन पांचवां ओवर लेकर आए युज़वेंद्र चहल ने कमाल कर दिया. उन्होंने अपने पहले ही ओवर में किंग और काएल मेयर्स, दोनों को वापस भेज दिया. किंग ने 28, मेयर्स ने एक रन बनाया.

Advertisement

नंबर तीन पर आए जॉनसन चार्ल्स सिर्फ़ तीन रन बना पाए. लेकिन नंबर चार पर आए निकलस पूरन और पांच पर उतरे कप्तान रोवमन पॉवेल ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया. पूरन ने 34 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली. जबकि पॉवेल ने 32 गेंदों पर 48 रन बनाए.

वेस्ट इंडीज़ ने बीस ओवर्स में 149 रन बनाए. जवाब में भारत खेलने उतरा. वनडे में बेहतरीन बैटिंग करने वाले ईशान किशन छह, तो शुभमन गिल तीन रन बनाकर आउट हुए. नंबर तीन पर उतरे सूर्या ने 21 रन की पारी खेली. डेब्यू कर रहे तिलक वर्मा ने तीन छक्कों और दो चौकों की मदद से 39 रन बनाए. वह इस पारी में भारत के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले प्लेयर रहे. जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या ने 19, संजू सैमसन ने 12 और अक्षर पटेल ने 13 रन बनाए. अपने 20 ओवर्स में भारत नौ विकेट खोकर 145 रन ही बना पाया. सीरीज़ का अगला मैच संडे, 6 अगस्त को खेला जाएगा.

Advertisement