The Lallantop

स्टंट करते वक्त ज्वालामुखी के क्रेटर में गिरा 'यमन का स्पाइडर-मैन', मौत हो गई

Yemen Spider-Man death: यमन के स्पाइडर-मैन के नाम से मशहूर अल काका बिन अंतार (Al Qa'qa' bin Antar) कि एक स्टंट के दौरान मौत हो गई. बताया गया कि वो बिना किसी सुरक्षा उपकरण के लगभग सीधी खड़ी चट्टान पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे. तभी उनका बैलेंस बिगड़ा और वो ज्वालामुखी के गड्ढे में गिर गए.

Advertisement
post-main-image
अल काका बिन अंतार को सोशल मीडिया पर 'स्पाइडर-मैन' के नाम से जाना जाता है. (फोटो-एक्स)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • यमन के सोशल मीडिया पर्सनैलिटी अल काका बिन अंतार ने बिना सुरक्षा उपकरण के ज्वालामुखी के क्रेटर पर स्टंट करते हुए 12 जून को गिरकर मौत हो गई।
  • अंतार ने बिना रस्सी या सुरक्षा उपकरण के ज्वालामुखी के खड़ी चट्टानी दीवारों पर चढ़ाई कर रहे थे, जिससे उनकी गिरने और दुर्घटना होने की स्थिति बनी।
  • उनकी मृत्यु के बाद चार घंटे तक चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में गोताखोर शामिल थे और अंतार का शव ज्वालामुखी के क्रेटर से निकाला गया।

यमन के एक एडवेंचरर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी की स्टंट करते हुए मौत हो गई है. लोग उसे यमन का 'स्पाइडर- मैन' कहते थे. असली नाम है अल काका बिन अंतार (Al Qa'qa' bin Antar). उम्र 30 साल. अंतार बिना किसी सेफ्टी इक्विपमेंट के ज्वालामुखी के विशाल क्रेटर पर चढ़ाई कर रहे थे. स्टंट दिखा रहे थे. तभी उनका बैलेंस बिगड़ा और वो लगभग 393 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
ज्वालामुखी के क्रेटर में गिरा स्टंटमैन

यमन की सिविल डिफेंस अथॉरिटी ने अंतार की मौत की जानकारी दी है. घटना 12 जून को हारदाह डैम (Hardah Dam) के ज्वालामुखी क्रेटर में हुई, जो अपनी ऊंची चट्टानी दीवारों और नीचे स्थित गर्म, सल्फर से भरी झील के लिए फेमस है.

सिविल अथॉरिटी ने एक वीडियो भी शेयर किया है. इसमें अंतार को चट्टानी दीवार पर अरबी में लिखे नामों के पास चढ़ते हुए देखा जा सकता है. बिना रस्सी या किसी दूसरे उपकरण के सहारे.

Advertisement

आगे क्लिप में वो अपने दाहिने हाथ से चट्टान को पकड़ हुए और बाएं हाथ को हवा में उठाए हुए दिखते हैं. इसके तुरंत बाद उनकी पकड़ छूट जाती है और वो ज्वालामुखी के क्रेटर में गिर जाते हैं.

4 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

अंतार के गिरने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसमें गोताखोरों और पानी से बचाव कार्य करने वाले कर्मचारियों समेत रेस्क्यू की खास टीमें शामिल थी. गड्ढे की खड़ी और पथरीली जमीन की वजह से बचाव कर्मियों को ऑपरेशन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. लगभग 4 घंटे बाद उनका शव पानी की सतह से लगभग 30 मीटर नीचे से निकाल लिया गया.

ये घटना हरधत दम्त (हरदाह डैम क्रेटर) की है, जो यमन के दम्त शहर के पास एक ज्वालामुखी से बनी संरचना है. ये जगह अपनी ऊंची चट्टानी दीवारों और नीचे स्थित गर्म, सल्फर से भरपूर झील के लिए फेमस है.

Advertisement
मशहूर एडवेंचर कॉन्टेंट क्रिएटर्स थे अंतार

अंतार यमन के सबसे मशहूर एडवेंचर कॉन्टेंट क्रिएटर्स में से थे. उन्होंने देश के सबसे ऊबड़-खाबड़ इलाकों में खतरनाक चढ़ाई और अभियानों के वीडियो बनाकर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स बनाए थे.  

अंतार अक्सर सीधी खड़ी चट्टानों पर चढ़ते, नंगे हाथों से चट्टानी किनारों पर लटकते और ज्वालामुखी से बनी संरचनाओं को एक्सप्लोर करते हुए वीडियो पोस्ट करते थे. कई बार बिना किसी उपकरण के. उनकी मौत की खबर के बाद उनके फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

वीडियो: दिल्ली के तुगलकाबाद मेंलगी आग, पुलिस ने कौन-सी साजिश खोल दी?

Advertisement