The Lallantop

'रामायण' का सबसे तगड़ा फायदा शाहरुख खान की 'किंग' उठाने जा रही है

4000 करोड़ी 'रामायण' के साथ शाहरुख की 'किंग' का टीजर फ्री! ट्विस्ट ये है कि 'किंग' का प्रोमो केवल एक थिएटर चेन में दिखाया जाएगा.

Advertisement
post-main-image
'किंग' का अंतिम शेड्यूल 12 अक्टूबर से शुरू हो गया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सिद्धार्थ आनंद ने 'किंग' फिल्म के फाइनल शेड्यूल की शूटिंग 12 अक्टूबर से शुरू की है और 02 नवंबर को शाहरुख खान के बर्थडे पर फिल्म का 45 सेकंड का प्रमोशनल टीज़र लॉन्च करेंगे।
  • फिल्म 'किंग' का 45 सेकंड का प्रोमो वीडियो सेंसर बोर्ड द्वारा UA 7+ रेटिंग के साथ पास हुआ है और इसे 05 नवंबर से 'रामायण' फिल्म के साथ कुछ सिनेमाघरों में प्रमोट किया जाएगा।
  • 'किंग' का टीज़र 'रामायण' के 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने के कारण अधिक दर्शकों तक पहुंचेगा और इससे फिल्म के प्रमोशनल अभियानों को फायदा मिलेगा, जबकि फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी।

Siddharth Anand ने King के फाइनल शेड्यूल पर काम शुरू कर दिया है. 02 नवंबर को Shah Rukh Khan के बर्थडे पर वो फिल्म का टीज़र लॉन्च करेंगे. सेंसर बोर्ड ने 45 सेकेंड के इस प्रोमो को हरी झंडी दी है. खबर है कि मेकर्स सिनेमाघरों में इसे Ranbir Kapoor की Ramayana के साथ अटैच करने वाले हैं. यानी 05 नवंबर से आप 'किंग' का टीज़र बड़े पर्दे पर भी देख सकेंगे. 

Advertisement

वैरायटी इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया,

"रामायण के थिएट्रिकल रन के दौरान एक भारतीय सिनेमा चेन में किंग का खास प्रमोशनल वीडियो दिखाया जाएगा. इस टाई-अप से किंग को ज़्यादा-से-ज़्यादा दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी. खासकर इसलिए, क्योंकि रामायण को इस साल की सबसे बड़ी थिएट्रिकल रिलीज़ के तौर पर पेश किया जा रहा है."

Advertisement

हालांकि ये ‘किंग’ फिल्म का फुटेज नहीं होगा. मेकर्स ने ‘रामायण’ के साथ अटैच करने के लिए एक स्पेशल प्रमोशनल वीडियो शूट किया है. उसकी लंबाई 45 सेकंड बताई जा रही है. जिसे सेंसर बोर्ड ने UA 7+ रेटिंग के साथ पास कर दिया है. 'किंग' का ये प्रोमो केवल भारत में दिखाया जाएगा. वो भी हर थिएटर में नहीं बल्कि किसी एक सिनेमा चेन में. भारत में PVR-Inox, सिनेपॉलिस और मिराज जैसे बड़े सिनेमा चेन्स हैं. मगर ज्यादा आसार ये है कि मेकर्स 'किंग' का प्रोमो सिनेपॉलिस में दिखाएंगे. कम-से-कम इसका सेंसर सर्टिफिकेट देखकर तो यही कहा जा सकता है. 

king teaser cbfc
सोशल मीडिया पर ‘किंग’ के प्रोमो का सेंसर सर्टिफिकेट वायरल हो रहा है.

'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. ऐसे में इसका प्रमोशनल टीज़र 'रामायण' जैसी बड़ी फिल्म के साथ अटैच किया जाना मेकर्स को तगड़ा फायदा दिलवा सकता है. क्योंकि ‘रामायण’ को इंडिया में 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया जाना है. इससे फिल्म और इसके टीजर की रीच कई गुना बढ़ जाएगी. मेकर्स शाहरुख के बर्थडे (02 नवंबर) से अपना प्रमोशनल कैम्पेन शुरू करने वाले हैं. इसकी शुरुआत शायद इसी टीजर से हो. हालांकि मेकर्स ने ऑफिशियली इस बारे में कुछ नहीं कहा है. इसके कुछ दिन बाद यानी 05 नवंबर को 'रामायण' सिनेमाघरों में आ जाएगी. तब ‘किंग’ का टीजर थिएटर्स में भी चलने लगेगा.

वैसे, कुछ दिन पहले बॉलीवुड हंगामा ने 'किंग' के प्रोमो पर एक अपडेट दी थी. उन्होंने सूत्रों के हवाले से बताया कि सिद्धार्थ आनंद इसमें शाहरुख को एक नए अंदाज़ में पेश करने वाले हैं. लोग इसमें उनका एक ऐसा अवतार देखेंगे, जिसके सामने 'पठान' और 'जवान' भी फीके पड़ जाएं. बताया जा रहा है कि इस प्रोमो में उनके डायलॉग्स लार्जर दैन लाइफ़ होने के साथ क्लासी और स्टाइलिश भी होंगे. 12 अक्टूबर से 'किंग' के फाइनल शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो गई है. शाहरुख फिल्म की कास्ट एंड क्रू के साथ मुंबई के अंधेरी ईस्ट में एक तगड़ा एक्शन सीक्वेंस फिल्मा रहे. उसके बाद वो करीना कपूर खान के साथ 'डैडी कूल' गाने की शूटिंग करेंगे.

Advertisement

वीडियो: 'रामायण' या फिर 'किंग'! किस फिल्म की राह का रोड़ा बनेगी 'मातृभूमि'?

Advertisement