The Lallantop

धोनी की कप्तानी याद कर पंड्या पर भड़के वेंकटेश, भयंकर सुना डाला, कहा- जवाब दें!

वेंकटेश प्रसाद की बात पंड्या और द्रविड़ को अच्छी नहीं लगेगी!

Advertisement
post-main-image
वेंकटेश प्रसादा ने साधा टीम मैनेजमेंट पर निशाना (PTI)

वेस्टइंडीज़ ने भारत को पांचवें और आखिरी T20I मैच में हरा दिया. इस मैच में 8 विकेट से हार के साथ ही इंडियन टीम सीरीज 2-3 से हार गई. फिर वही हुआ जो होता है, फैन्स से लेकर दिग्गज क्रिकेटर्स ने इंडियन टीम के प्रदर्शन की आलोचना की. भारत के पूर्व गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने तो टीम के साथ-साथ कप्तान हार्दिक पंड्या को भी निशाने पर ले लिया.

वेंकटेश प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा कि इंडियन टीम के सदस्यों को इस हार पर आत्मविश्लेषण करना चाहिए. उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

''पिछले काफी समय से टीम इंडिया बहुत ही साधारण टीम लग रही है. उन्हें एक ऐसी वेस्टइंडीज टीम से हार का सामना करना पड़ा है, जो कुछ महीने पहले T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलीफाई करने में नाकाम रही थी. हम बांग्लादेश के खिलाफ भी वनडे सीरीज में हारे. उम्मीद है कि वो बेकार की बयानबाजी के बजाय इस हार पर आत्मविश्लेषण करेंगे.''

वेंकटेश प्रसाद ने आगे भारतीय टीम के खिलाड़ियों को अपने स्किलसेट में सुधार करने को लेकर सलाह दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,

Advertisement

''भारतीय टीम को अपने स्किल में सुधार करने की जरूरत है. टीम के अंदर वो भूख और जुनून की कमी नजर आ रही है. अक्सर कप्तान ऐसे दिखते हैं, जैसे उन्हें कुछ पता ही ना हो. टीम के गेंदबाज बिल्कुल भी बल्लेबाजी नहीं कर सकते, जबकि बल्लेबाज बिल्कुल भी गेंदबाजी नहीं कर सकते. ये काफी महत्वपूर्ण है कि आप हां में हां मिलाने वाले लोगों की तलाश में न रहें.''

वेंकटेश प्रसाद ने इंडियन टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए ट्वीट किया,

''इस हार के लिए इंडियन टीम के कैप्टन और टीम मैनेजमेंट जिम्मेदार हैं और उन्हें इसकी जवाबदेही देनी भी चाहिए. प्रक्रिया और इस तरह के सवालों का अब गलत इस्तेमाल किया जाता है. धोनी की कप्तानी में इसके मायने होते थे. अब यह सिर्फ एक शब्द बन कर रह गया है. टीम सिलेक्शन में कोई निरंतरता नहीं है. बिना सोचे-समझे बहुत ज्यादा फैसले लिए जा रहे हैं.''

Advertisement

आखिरी T20I मैच में लिए गए कुछ फैसलों की बात करें तो तमाम मैचेज़ की तरह हार्दिक ने इस मैच में भी अक्षर पटेल को यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा के साथ तीसरे लेफ़्ट हैंडर बल्लेबाज के रूप में यूज किया. जबकि अक्षर पटेल को सिर्फ एक ओवर बॉलिंग दी गई. वो भी तब जब इंडियन टीम के हाथ से मैच निकल चुका था. वहीं उनसे पहले तिलक वर्मा बॉलिंग करने आए और उन्होंने अक्षर से ज्यादा ओवर भी डाले. ऐसे में इन फैसलों को देखकर फैन्स का हैरान होना लाजिमी है. अब देखना होगा कि कैप्टन और टीम मैनेजमेंट इस हार की किस तरह समीक्षा करते हैं और अपने फैसलों में सुधार करते हैं.

वीडियो: विराट कोहली इंस्टा पोस्ट से कितना कमाते हैं?

Advertisement