The Lallantop

T20I में भारतीय टीम की कप्तानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं हार्दिक पंड्या?

पंड्या ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच में कप्तानी की थी.

Advertisement
post-main-image
पंड्या कप्तानी में दिखा रहे कमाल (File)

भारत ने वेस्टइंडीज को पांचवें और आखिरी T20I मुकाबले में हरा दिया है. टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 88 रन के बड़े अंतर से जीता. इस मुकाबले में जीत के साथ ही भारत ने T20I सीरीज़ को 4-1 से अपने नाम कर लिया. टीम पहले ही इस सीरीज़ में 3-1 से आगे थी. इसलिए इस मुकाबले में टीम में कई बड़े बदलाव किए गए थे.

मुकाबले में टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने ब्रेक लिया. जिस कारण से इस मैच में भारतीय टीम की कमान हार्दिक पंड्या संभाल रहे थे. पंड्या पहले भी आयरलैंड के खिलाफ कप्तानी कर चुके थे. टीम के इस शानदार प्रदर्शन के बाद हार्दिक पंड्या काफी खुश नजर आए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# हार्दिक पंड्या ने दी प्रतिक्रिया

टीम की जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा कि देश का नेतृत्व करने का अवसर मिलना एक बहुत ही खास अहसास है. पंड्या ने कहा,

‘अपने देश का नेतृत्व करने का अवसर मिलना एक बहुत ही खास अहसास है. मेरे लिए एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर ये मैच जीतना काफी मायने रखता है.  विश्व कप नज़दीक आ रहा है और हम एक टीम के रूप में बेहतर हो रहे हैं. जिस तरह के खिलाड़ी हमारे पास हैं और जो खेलने की आजादी हमें मिल रही है, वह महत्वपूर्ण है. तैयारी के लिहाज से हम T20I विश्व कप के लिए रेडी हैं.’

Advertisement
# कप्तान बनने की इच्छा जाहिर की

हार्दिक पंड्या ने आगे कहा कि मौका मिलने पर मैं कप्तानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं. पंड्या ने कहा,

‘अगर मौका मिलता है, तो मुझे कप्तानी करने में बहुत खुशी होगी. लेकिन अभी वर्ल्ड कप आ रहा है और हमें एक टीम के रूप में बेहतर होते रहने होगा. हमारे पास जिस तरह के खिलाड़ी हैं, और हमें जो आजादी मिल रही है. मैं खिलाड़ियों को आजादी से खेलते हुए देखता हूं और असफलता की चिंता नहीं करता. और जब आप ऐसा करते हैं, तो आप कुछ खास करते हैं.’

वहीं वेस्टइंडीज़ के कप्तान निकलस पूरन ने हार के बाद निराशा जाहिर की. और कहा की टीम के खिलाड़ियों को और तेज़ी से सीखने की ज़रूरत है. पूरन ने कहा,

Advertisement

'हम अच्छा नहीं खेले, जबकि टीम इंडिया ने आक्रामक खेल दिखाया. बोलिंग यूनिट के तौर पर हम बेहतर हो रहे हैं, लेकिन हमें और तेज़ी से सीखने की ज़रूरत है. बल्लेबाज़ी में हमें काफी काम करना होगा. जब आप दुनिया की टॉप टीम्स के ख़िलाफ़ खेलते हैं, तो आपको मैदान पर हर प्लान को लागू करना होता है. उम्मीद है कि इस हार से हम सीखेंगे.'

# मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो भारत ने इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए सात विकेट खोकर 188 रन बनाए. टीम के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 64 रन का योगदान दिया. वहीं दीपक हूडा ने 38 रन की पारी खेली. आखिरी ओवर्स में हार्दिक पंड्या ने तेजी से बैटिंग करते हुए 16 गेंदों पर 28 रन बनाए.

जवाब में खेलने उतरी वेस्टइंडीज़ की टीम 15.4 ओवर में 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए हेटमायर ने 56 रन बनाए. भारत के लिए रवि विश्नोई ने चार जबकि कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट हासिल किए.

CWG 2022 में भारतीय बैडमिंटन टीम कैसे गोल्ड मेडल जीतने से रह गई?

Advertisement