The Lallantop

सूर्यकुमार यादव से ओपनिंग क्यों करवाई जा रही है, भुवनेश्वर ने बता दिया!

टीम इंडिया ने हाल में कई ओपनर्स ट्राई किए हैं.

Advertisement
post-main-image
सूर्यकुमार यादव. फोटो: AP

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच जारी T20I सीरीज़ में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. सीरीज़ का दूसरा मुकाबला 1 अगस्त, सोमवार को रात दस बजे से खेला जाएगा. और इससे पहले भारतीय टीम के सीनियर पेसर भुवनेश्वर कुमार ने कुछ अहम सवालों के जवाब दिए हैं. भुवी ने सबसे पहले सूर्यकुमार यादव से पारी शुरू कराने वाले फैसले पर बात की. साथ ही उन्होंने अर्शदीप सिंह को लेकर भी अपनी सोच रखी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

भुवनेश्वर ने बताया कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने ऐसे ही सूर्यकुमार से पारी की शुरुआत नहीं करवाई. इसके पीछे एक गहरी सोच है. वहीं अर्शदीप को लेकर भुवी को लगता है कि वो काफी ज़्यादा परिपक्व हैं और वो अच्छे से जानते हैं कि क्या ज़रूरी है.

दूसरे T20I से पहले भुवनेश्वर कुमार से वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि सूर्यकुमार यादव से पारी की शुरुआत करवाने के पीछे टीम की क्या सोच है. जबकि पहले ऋषभ पंत और दीपक हूडा को भी आज़माया जा चुका है. इस सवाल का जवाब देते हुए भुवनेश्वर कुमार ने कहा,

Advertisement

'मुझे सच में नहीं पता. लेकिन हां इतना ज़रूर पता है कि कोई थॉट (सोच) प्रोसेस ज़रूर रहा होगा. ये ऐसे ही लिया गया फैसला नहीं है. मुझे पूरा विश्वास है कि कप्तान और कोच इसमें कुछ खास निकालने की कोशिश में हैं. हालांकि मुझे ये नहीं पता कि इसके पीछे क्या सोच है लेकिन हां मुझे ये यकीन है कि इसके पीछे कोई गहरी सोच है.'

वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ़ पहले T20I में सूर्यकुमार यादव को पारी शुरू करने का मौका मिला था. लेकिन वो उस मुकाबले में 16 गेंदों में महज़ 24 रन ही बना पाए थे.

ऐसा नहीं है कि सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के पहले प्रायोगिक ओपनर हैं. उनसे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ पांच मैच की होम सीरीज़ में टीम इंडिया ने ईशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ को ट्राई किया. इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ़ सीरीज़ में दीपक हूडा और संजू सैमसन ने भी पारी की शुरुआत की. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ़ T20I सीरीज़ में भारत ने रोहित के साथ ऋषभ पंत से पारी की शुरुआत करवा ली.

Advertisement
# अर्शदीप और गेंदबाज़ों पर भुवनेश्वर कुमार

भुवी ने ये भी बताया कि जब टीम में जसप्रीत बुमराह नहीं होते हैं, तो उनका रोल होता है कि युवा गेंदबाज़ों के साथ ज़्यादा से बात करें और चीज़ें डिस्कस करें. उन्होंने कहा,

'अगर आप लीड नहीं कर रहे हैं, एक सीनियर के तौर पर अगर आप परफॉर्म कर रहे हैं, तो इससे आपको काफी मजा आता है. अमूमन मैं युवाओं से बात करता हूं कि वो क्या सोच रहे हैं और उन्हें ये भी बताता हूं कि उस स्थिति में मैं क्या सोच रहा हूं. हम छोटी-छोटी चीज़ों पर बात करते हैं जो कि बदलाव ला सकती हैं.'

भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के युवा तेज़ गेंदबाज़ी अर्शदीप सिंह के बारे में भी बात की है. भुवनेश्वर ने अर्शदीप के बारे में बात करते हुए कहा कि वो अच्छे से जानते हैं कि क्या ज़रूरी है. अर्शदीप की बात करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने कहा,

'उसके बारे में सबसे अच्छी चीज़ ये है कि वो ये जानता है कि क्या ज़रूरी है.'

अर्शदीप सिंह ने IPL2022 में बेहतरीन गेंदबाज़ी की थी. उसके बाद से वो भारतीय टीम के साथ हैं. अर्शदीप को लंबे इंतज़ार के बाद इंग्लैंड के खिलाफ़ डेब्यू का मौका मिला. जहां पर उन्होंने 18 रन देकर दो विकेट चटकाए थे. इसके बाद वेस्टइंडीज़ के खिलाफ़ खेले गए पहले T20I में अर्शदीप ने 24 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए थे.

वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ़ 21 रन बनाते ही रोहित पहुंचे टॉप पर!

Advertisement