टीम इंडिया ने गॉल टेस्ट को 165 रनों से जीत लिया. श्रीलंका के खिलाफ मिली इस जीत के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बनाने की टीम इंडिया की उम्मीदों को बड़ा बूस्ट मिला है. हालांकि, अब भी टीम इंडिया WTC पॉइंट्स टेबल पर 5वें नंबर पर ही बनी हुई है. ऐसे में आगामी मुकाबलाें को देखते हुए टीम इंडिया के फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरा गणित क्या है? विस्तार से समझते हैं.
गॉल में टीम इंडिया को मिली संजीवनी! WTC फाइनल में पहुंचने के लिए अब क्या है गणित?
Ind vs SL Series : टीम इंडिया ने मेजबान श्रीलंका को गॉल टेस्ट में 165 रनों की करारी शिकस्त दी. इसके बाद WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव आया है. ऐसे में आगामी मुकाबलों को देखकर टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा बूस्ट मिला है.

टीम इंडिया को अगला मुकाबला कोलंबो में 23 अगस्त से खेलना है. श्रीलंका के खिलाफ ये इस सीरीज का आखिरी मुकाबला होगा. इसके बाद पहले न्यूजीलैंड का दौरा और फिर ऑस्ट्रेलिया की 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्राॅफी के लिए घर पर मेजबानी. यानी टीम इंडिया के शेड्यूल को देखें तो सबसे आसान चुनौती ये श्रीलंका वाली ही नज़र आ रही है. इसके बाद, न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घर पर खेलना और अंत में टेबल टॉपर्स ऑस्ट्रेलिया को होस्ट करना. ये सफर मुश्किल होता चला जाएगा.
मौजूदा स्थिति क्या है?WTC फाइनल में जगह बनाने का पूरा गणित अंक प्रतिशत यानी PCT पर निर्भर करता है. मौजूदा स्थिति को देखें तो ऑस्ट्रेलिया 77.77% PCT के साथ टॉप पर है. वहीं, दूसरे नंबर पर है साउथ अफ्रीका. साउथ अफ्रीका के अभी 75.00% PCT अंक हैं. टेबल में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है. कीवी टीम के मौजूदा PCT अंक हैं 72.22%. इस टेबल में टीम इंडिया से आगे चौथे नंबर पर बांग्लादेश है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को उनके घर पर हराने के बाद टीम के 66.67% PCT अंक हो गए हैं.
वहीं, इसके बाद आती है टीम इंडिया. गॉल टेस्ट में जीत के बाद टीम इंडिया 53.33% PCT के साथ 5वें स्थान पर बनी हुई है. वहीं, भारत से हार झेलने वाली श्रीलंका 33.33% PCT के साथ छठे पायदान पर है. निचले पायदानों में इंग्लैंड 24.36% PCT के साथ 7वें, पाकिस्तान 22.22% PCT के साथ 8वें और वेस्टइंडीज 20.83% PCT के साथ टेबल के सबसे निचले पायदान पर है.
ये भी पढ़ें : श्रीलंका को लगा जबरदस्त झटका! गॉल में टीम इंडिया से मिली हार से अब कैसे उबरेंगे?
क्या है भारत के लिए आगे का गणित?टीम इंडिया को इस WTC साइकिल में अभी 8 मुकाबले और खेलने हैं. श्रीलंका के खिलाफ 1, न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच. इन 8 मुकाबलों में टीम इंडिया को कम से कम 6 मैच जीतने हैं. यानी ये सफर इतना आसान नहीं होने वाला है. श्रीलंका को छोड़ दें तो बाकी दोनों टीमें वर्तमान टेबल में भी टीम इंडिया से आगे हैं. ऐसे में टीम इंडिया के लिए सबसे पहला टास्क है श्रीलंका का क्लीन स्वीप. टीम पहले ही गॉल टेस्ट जीत चुकी है. कोलंबो में उन्हें इस प्रदर्शन को दोहराना है.
इसके बाद आएगी कीवी चुनौती. नवंबर में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड का दौरा करना है. इस दौरे पर टीम को दो टेस्ट मैच खेलने हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में राहत के लिए टीम को ये इन्श्योर करना होगा कि इस सीरीज में भी कोई मैच नहीं हारे. एक ड्रॉ भी मुश्किलें बढ़ा देगा. तब उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक हार भी फाइनल की दौड़ से बाहर कर सकती है. न्यूजीलैंड में टेस्ट मैच जीतना काफी मुश्किल टास्क है. लेकिन, तीसरी बार फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जगाए रखने के लिए टीम को ये करना ही होगा.
पेनल्टी से भी बचना होगाटीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने के लिए ये मुकाबले ही नहीं जीतने हैं. साथ ही ये भी इंश्योर करना है कि टीम पर स्लो ओवर रेट की पेनल्टी नहीं लगे. पेनल्टी से भी PCT अंक पर फर्क पड़ता है. ऐसे में टीम इंडिया के लिए अब आगामी टेस्ट सीरीज नॉकआउट जैसा होने वाला है.
हालांकि, सबसे पहले उन्हें कोलंबो पर फोकस करना होगा. गॉल की स्लो पिच पर टीम इंडिया जीत दर्ज करने में सफल रही. लेकिन, कोलंबो में भी चुनौती आसान नहीं होने वाली है. मेजबान टीम के लिए क्लीन स्वीप से बचना अब साख की लड़ाई है. ऐसे में वो भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे.
वीडियो: Rishabh Pant की Test Vice-Captaincy क्यों गई? Gautam Gambhir ने बताई वजह












