The Lallantop

विराट और सचिन में कौन ग्रेट वाले सवाल पर सौरव गांगुली ने क्या कहा?

ईशान पर भी कुछ कहा है.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली, ईशान किशन. File Photo

भारत और श्रीलंका वनडे सीरीज़ के दूसरे मैच से पहले एक बार फिर ईशान किशन को लेकर चर्चा है. फ़ैन्स फिर पूछ रहे हैं कि क्या ईशान को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा. इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि उन्हें यकीन है ईशान को मौका ज़रूर मिलेगा. इतना ही नहीं उन्होंने विराट कोहली पर भी बात की है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ईशान किशन ने 10 दिसंबर को चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ़ 131 गेंदों पर 210 रन की पारी खेली थी. लेकिन उसके अगले मुकाबले में ही उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया. इस पर सौरव गांगुली ने कहा, 

'मुझे यकीन है कि उसे मौका मिलेगा. उसका टाइम आएगा. वो मौका कब आएगा ये मुझे नहीं पता..मेरे लिए यह कहना मुश्किल है, भारत में हमारे पास बहुत ज़्यादा राय हैं. राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा को फैसला करने दें. जो लोग वास्तव में खेल खेलते हैं उन्हें वास्तव में यह तय करना चाहिए कि कौन सर्वश्रेष्ठ है.'

Advertisement

ईशान किशन दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं. जिन्होंने वनडे की किसी पारी में दोहरा शतक बनाया और अगले मैच में टीम से बाहर हो गए. उनकी जगह पर टीम इंडिया ने शुभमन गिल को मौका दिया. जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ़ पहले वनडे में ही 60 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली है. 

सौरव गांगुली ने विराट कोहली और सचिन तेंडुलकर वाली डिबेट पर भी जवाब दिया है. सौरव गांगुली ने विराट और सचिन की डिबेट पर कहा, 

'इस सवाल का जवाब देना बहुत मुश्किल है. कोहली एक शानदार खिलाड़ी हैं. उन्होंने देश के लिए ऐसी कई पारियां खेली हैं, कोई भी बल्लेबाज़ 45 शतक ऐसे ही नहीं बना देता. विराट के पास एक खास टैलेंट है. ऐसा समय भी आता है जब वह स्कोर नहीं कर पाते लेकिन वो एक खास खिलाड़ी है.'

Advertisement

विराट कोहली ने साल 2023 के अपने पहले वनडे मुकाबले में ही 113 रन की पारी खेली है. जो कि उनके वनडे करियर का 45वां शतक भी है. विराट कोहली ने लगातार आउट ऑफ फॉर्म रहने के बाद लगातार दो शतक लगाए हैं. टीम इंडिया चाहेगी कि विराट की ये फॉर्म बरकरार रहे. क्योंकि भारत को साल 2023 में वनडे क्रिकेट का विश्वकप घर में ही खेलना है.  

पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में मार-मार भूसा भरा, रन बनाने के बाद सेलेक्टर्स को बड़ा मैसेज दिया!

Advertisement