The Lallantop

कप्तान गिल पूरी तरह फिट हो गए हैं ? चोट के बाद पहली बार नेट्स में बहाया पसीना

Ind vs SL : टीम इंडिया के कप्तान Shubman Gill चोट के बाद पहली बार बैटिंग करने उतरे. प्रैक्टिस मैच से ठीक पहले उनके हाथ में फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी. इसके कारण, वो प्रैक्टिस मैच में भी नहीं खेले थे.

Advertisement
post-main-image
शुभमन गिल फील्डिंग प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कप्तान शुभमन गिल ने तीन मैचों की चोट के बाद कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में पहली बार नेट्स पर बैटिंग की।
  • गिल को प्रैक्टिस मैच शुरू होने से पहले दाहिने हाथ की रिंग फिंगर में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह पहले दिन मैदान पर नहीं उतर पाए।
  • गिल की चोटिल स्थिति से टीम इंडिया को राहत मिली है और अब वे आगामी मैचों के लिए फिट होने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।

टीम इंडिया के लिए बड़ी राहत की खबर आई है. कप्तान शुभमन गिल ने चोटिल होने के तीन बाद पहली बार बैटिंग की. गिल प्रैक्टिस मैच से ठीक पहले चोटिल हो गए थे. कोलंबो के नॉन‍डेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट ग्राउंड में श्रीलंका क्रिकेट XI के ख‍िलाफ टीम इंडिया 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेल रही है. इस अहम मुकाबले में कप्तान गिल चोटिल होने के कारण नहीं खेल रहे हैं.

Advertisement

श्रीलंका क्रिकेट XI के 8 विकेट पर 363 रन के जवाब में टीम इंडिया ने दूसरे दिन 6 विकेट पर 357 रन बनाकर डिक्लेयर कर दिया. तीसरे दिन जब मॉर्निंग सेशन में श्रीलंकाई टीम बैटिंग करने उतरी. इस दौरान एक व‍िजुअल दिखा, जहां शुभमन गिल कंप्लीट किट पहनकर नेट्स में बैटिंग करते दिखे. दरअसल, प्रैक्टिस मैच से ठीक पहले कप्तान गिल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे.

गिल को लेकर BCCI ने क्या बताया?

इसे लेकर BCCI ने एक स्टेटमेंट भी जारी‍ किया. इसमें उन्होंने लिखा,

Advertisement

गुरुवार को टीम इंडिया के प्रैक्टिस के दौरान कप्तान शुभमन गिल की दाहिने हाथ की रिंग फिंगर में चोट लग गई. एहतियात के तौर पर, वह SLC XI के खिलाफ वार्मअप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे.

गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल बतौर स्टैंड इन कैप्टन खेले. वह पहली इनिंग्स में बैटिंग करने नहीं उतरे थे. लेकिन, इस दौरान देवदत्त पडिक्कल ने जबरदस्त बैटिंग की. उन्होंने 142 रन की पारी खेली.

ये भी पढ़ें : अश्मिता चालिहा ने जीता कोरिया मास्टर्स का खिताब, फाइनल में चीन की खिलाड़ी को हराया

Advertisement

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनश‍िप के लिए अपना कैंपेन शुरू करने से पहले टीम इंडिया बहुत सारी इंजरी से जूझ रही है. जसप्रीत बुमराह और वॉशि‍ंगटन सुंदर इंजरीज के कारण इस सीरीज में नहीं हैं. बुमराह को लेकर कहा गया था कि वो सब्जेक्ट टू फ‍िटनेस हैं. उम्मीद थी कि वो टेस्ट मैच शुरू होने से पहले फिट हो जाएंगे. लेकिन, वो रिहैब के दौरान पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए. साथ ही साई सुदर्शन भी समय रहते फिट होने में असफल रहे. वो श्रीलंका ए के ख‍िलाफ खेलने के दौरान ही चोटिल हुए थे. तब से वो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं. 

वीडियो: गुरनूर बरार का मैच में कितने विकेट चटकाए?

Advertisement